मारवल की सुपरहीरो फिल्मों के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। फैंस के लिए खुशखबरी है। मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म द मारवल्स इसी साल रिलीज होगी और इसका पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जी हां, मार्वल के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। फैंस बेसब्री से मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की अगली फिल्म द मारवल्स का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, फैंस की उत्सुकता और बढ़ाते हुए मेकर्स ने अब फिल्म का पहला ट्रेलर (हिंदी) रिलीज कर दिया है।
मिस मारवल और कैप्टन मारवल की होगी मुलाकात
मिस मारवल का असली नाम कमला खान है और वो कैप्टन मारवल की बहुत बड़ी फैन है। जब कमला सुपर वुमन मिस मारवल बनती है तो उसका लुक और गेटअप कैप्टन मारवल से मिलता-जुलता रहता है। मारवल सिनेमैटिक यूनिवर्स की नयी फिल्म द मारवल्स इन्हीं दोनों किरदारों को मिलवाती है और जब इन दोनों किरदारों की मुलाकात होगी तो कयामत आनी ही है। द मारवल्स इसी साल नवम्बर में रिलीज होगी। मंगलवार को इसका पहला ट्रेलर जारी कर दिया गया है। फिल्म में भारतीय अभिनेता मोहन कपूर की झलक भी नजर आती है, जो कमला के पिता रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: अनुपम खेर ने अपने 536वें प्रोजेक्ट का किया एलान, बोले- काम करते रहना चाहिए