लकी अली ने मांगी माफी
अपनी नई पोस्ट में लकी अली ने साफ कर दिया है कि उनका उद्देश्य केवल समाज के कई वर्गों के लोगों को एकजुट करना है नफरत फैलाना नहीं। लकी अली ने लिखा- 'मुझे अपनी पिछली पोस्ट पर हुए विवाद का एहसास है। मेरा इरादा किसी के बीच संकट या गुस्सा पैदा करने का नहीं था और मुझे इसका अफसोस है। मेरा इरादा हम सभी को एक साथ लाने का था, लेकिन मुझे एहसास हुआ कि यह सही नहीं है। मेरी बात का जो मतलब था वो गलत तरीके से पेश हुआ है। मैं जो पोस्ट कर रहा हूं उसके बारे में और अधिक जागरूक हो जाऊंगा। मेरे शब्दों ने मेरे कई हिंदू भाइयों और बहनों को परेशान किया है। इसके लिए मुझे गहरा खेद है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'
इसे भी पढ़ें- Kidar Sharma: जब शूटिंग के दौरान केदार ने इस बेहतरीन अदाकारा को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़, जानें क्या थी वजह
क्या था पोस्ट
बीते रविवार को सिंगर लकी अली ने कहा था कि ब्राह्मण शब्द इब्राहिम से आया है, जिसे सभी देशों का पिता माना जाता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण इब्राहिम के वंशज हैं। अलैहिस्सलाम....सभी देशों के पिता...तो हर कोई आपस में बिना वजह क्यों लड़ता और बहस करता है।