फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा के शो से नहीं कटा भारती सिंह का पत्ता, कॉमेडी तो करेंगी, लेकिन...

Sat, 10 Sep 2022 06:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पिछले दिनों भारती सिंह ने कहा था कि उनके पास होस्ट करने का काम है, जिसके कारण वह कपिल शर्मा के शो को समय नहीं दे पाएंगी। हालांकि, अब उनका कहना है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' पर नजर आएंगी।
विज्ञापन
भारती सिंह-कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर अपने पसंदीदा कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के साथ वापिसी कर रहे हैं। आज से यह शो शुरू होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि इस बार शो काफी दिलचस्प होने वाला है। शो में कई नए चेहरे नजर आने वाले हैं। वहीं, बीते दिनों खबर यह भी थी इस बार शो में कई पुराने चेहरे नदारद होंगे। इनमें कृष्णा अभिषेक का नाम पहले ही साफ हो चुका था। फिर, भारती सिंह के बारे में खबर आई कि वह भी शो का हिस्सा नहीं होंगी। मगर अब नई अपडेट सामने आई है। 

विज्ञापन

शो में नजर आएंगी भारती?
कपिल शर्मा के शो को लेकर खबर थीं कि इस बार शो में कई पुराने चेहरे नजर नहीं आने वाले हैं। भारती सिंह के बारे में भी यही खबरें सुर्खियों में थीं। बता दें कि भारती शो का पुराना चेहरा हैं। पिछले दिनों भारती सिंह ने कहा था कि उनके पास होस्ट करने का काम है, जिसके कारण वह कपिल शर्मा के शो को समय नहीं दे पाएंगी। हालांकि, अब उनका कहना है कि वह 'द कपिल शर्मा शो' पर नजर तो आएंगी, लेकिन बहुत कम एपिसोड्स का ही हिस्सा रहेंगी।

भारती ने कही यह बात
रिपोर्ट्स के मुताबिक कॉमेडियन भारती सिंह 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' के आगामी सीजन को होस्ट करने वाली हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान भारती ने कपिल के शो को लेकर भी बातें की और कहा, 'कपिल और मेरी बॉन्डिंग अलग है। मैं यहां इस इंटरव्यू के जरिए यह बताना चाहती हूं कि मैं 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा तो रहूंगी, लेकिन ज्यादा नहीं। कपिल मेरे बहुत अच्छे साथी रहे हैं और पिछले सीजन्स में मैं इस शो का किसी न किसी तरह हिस्सा रही हूं। इस शो में मैं हमेशा कॉमेडी करती ही नजर आई हूं और इस सीजन में भी मैं शो का हिस्सा बनूंगी। 
विज्ञापन

अफवाहों पर लगाया विराम
बातचीत के दौरान भारती ने यह भी साफ किया कि वह 'सा रे गा मा पा' भी होस्ट कर रही हूं। उनके ऊपर परिवार और बच्चे की जिम्मेदारी है। ऐसे में समय अब कम लगने लगा है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए घर, काम, कॉमेडी और एंकरिंग सभी जगह एक साथ रहना काफी मुश्किल है। लोग जो सवाल कर रहे हैं, उम्मीद करती हूं कि मैं इस माध्यम से कपिल शर्मा के शो में आने की अफवाहों को विराम लगा रही हूं। भारती सिंह ने आगे कहा, 'कई लोगों को मेरी एकरिंग से दिक्कत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें