फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

YouTuber Bindass Kavya: इटारसी में मिलीं लापता यूट्यूबर बिंदास काव्या, घर वालों से नाराज होकर जा रही थीं लखनऊ

Sat, 10 Sep 2022 04:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Kavya - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बिंदास पूजा का पता चल गया है। वह मध्य प्रदेश के इटारसी में मिली हैं। बता दें कि बिंदास काव्या कल से महाराष्ट्र के औरंगाबाद से लापता थीं। काव्या के माता-पिता ने पुलिस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी बेटी का पता लगाने के लिए मदद मांगी थी। पुलिस ने आखिर आज इटारसी में काव्या का पता लगा लिया है। बता दें कि काव्या माता-पिता से नाराज होकर औरंगाबाद से लखनऊ जा रही थीं। 

विज्ञापन

माता-पिता ने शेयर किया वीडियो
काव्या के मिल जाने की जानकारी खुद उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके साझा की है। वीडियो में काव्या के पिता ने बताया कि यूट्यूबर उनसे नाराज होकर लखनऊ जा रही थी। हालांकि, पुलिस को काव्या इटारसी में मिल गईं हैं। बता दें कि काव्या के पेरेंट्स ने 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया था कि उनकी बेटी लापता हो गई है, जिसके बाद से यह मामला सुर्खियों में आया था।

औरंगाबाद की हैं रहने वाली
गौरतलब है कि काव्या सोशल मीडिया पर जाना-पहचाना नाम हैं। काव्या को फैंस उनके यूट्यूब चैनल 'बिंदास काव्या' की वजह से पहचानते हैं। बता दें यूट्यूबर अपनी गेमिंग स्किल्स, यूट्यूब की लिप सिंक के लिए जानी जाती हैं। मूलरूप से काव्या औरंगाबाद में रहने वाली हैं और महज 16 साल की उम्र में उनकी काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। काव्या अपने चैनल पर व्लॉग चलाती हैं। 
विज्ञापन

पेरेंट्स ने कहा शुक्रिया
काव्या के यूट्यूब पर उनके 4.36 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। काव्या ने वर्ष 2017 में अपने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की थी और काफी कम वक्त में ही उनका चैनल लोकप्रिय हो गया। बता दें कि किल यानी 9 सितंबर को सोशल मीडिया पर काव्या के परिवार वालों ने ट्वीट कर उनके लापता होने की सूचना दी थी। पेरेंट्स ने यह ट्वीट काव्या के ही आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया था। इसमें परिवार वालों ने लिखा, 'कृपया हमारी मदद करें। हमारी बेटी काव्या यादव, जो कि 16 वर्ष की है दो बजे से लापता है। प्लीज हमारी मदद करें, कहीं देर न हो जाए।' अब बेटी के मिल जाने के बाद उनके पेरेंट्स ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके बताया है कि वह घरवालों से नाराज होकर उनके लखनऊ वाले घर जा रही थी। हालांकि, कुछ ही समय में पुलिस उनकी बेटी को खोजने में कामयाब हुई।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें