कल रिलीज होगा टीजर
दरअसल, करीना, तब्बू और कृति के पहले पोस्टर के बाद अब निर्माताओं ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। नए पोस्टर के साथ उन्होंने फिल्म के टीजर के रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। फिल्म का टीजर कल यानी शनिवार, 24 फरवरी को रिलीज होगा। अब प्रशंसक बेसब्री से 'द क्रू' के टीजर का इंतजार कर रहे हैं। एक्स अकाउंट पर निर्माताओं ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'रनवे साफ करें, सबसे हॉट क्रू आ रहा है। 'द क्रू' टीजर कल आ रहा है। फिल्म के नए पोस्टर में करीना, तब्बू और कृति को ग्लैमरस अंदाज में स्टाइलिश ड्रेस पहने और ब्रीफकेस ले जाते हुए दिखाया गया है।
Nikitin Dheer: फिल्म इंडस्ट्री ने लंबाई के लिए किया रिजेक्ट, आज टीवी पर रावण के रोल में जंच रहें 'थंगाबल्ली'