हनीमून पर कब जाएंगे रकुल-जैकी?
साक्षात्कार में वाशु भगनानी ने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से सबकुछ अच्छे से परंपराओं के अनुसार हुआ। उन्होंने बताया कि इस शादी समारोह में शामिल होने वाले सभी लोग काफी खुश थे। इसके अलावा वाशु ने रकुल और जैकी के हनीमून की योजना पर भी बात की। उन्होंने कहा कि नौ अप्रैल को अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बड़े मियां छोटे मियां की रिलीज के बाद वे अपने हनीमून पर जाने की योजना बना रहे हैं।
Tamil Superstars: ये हैं तमिल सिनेमा के सबसे अमीर सितारे, संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश
मुंबई में देंगे रिसेप्शन पार्टी
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "बड़े मियां (वाशु) का आदेश है कि जैसे ही फिल्म रिलीज होगी, दूसरे दिन फ्लाइट पकड़ो और एक महीने के लिए हनीमून मनाकर आओ।" इस बातचीत के दौरान वाशु ने बताया कि किन्हीं वजहों से कई लोग इस शादी में शामिल नहीं हो सके थे, जिनके लिए वे मुंबई में अपने आवास पर रिस्पेशन पार्टी देंगे। इस शादी के बाद वाशु भगनानी का परिवार आज मुंबई लौट आया। गोवा के हवाई अड्डे पर उन्हें देखा गया। इस दौरान पैपराजी के कैमरे में वे कैद हो गए।
Shahid Kapoor: 'मैंने नहीं कहा कि किरदार को पसंद करें', 'कबीर सिंह' की आलोचना पर अब शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी