फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: सलमान खान की फिल्म 'द बुल' को लेकर आया नया अपडेट, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Tue, 28 Nov 2023 01:57 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : social media
विज्ञापन
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आ रहे हैं। इस बीच उनकी नई फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। वे एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन विष्णुवर्धन करेंगे और इसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले प्रोड्यूस किया जाएगा। सलमान इस फिल्म के जरिए लंबे अरसे के बाद करण जौहर के साथ काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन


फरवरी में शुरू होगी शूटिंग
सलमान खान की आगामी फिल्म एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी शूटिंग साल 2024 में फरवरी महीने से शुरू होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान फरवरी 2024 में विष्णुवर्धन निर्देशित फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट्स में आगे कहा गया है कि करण जौहर इस फिल्म की शूटिंग फरवरी से अगस्त तक करेंगे और इसके बाद ब्रेक लेंगे।

यह भी पढ़ें: Drugs case: 10 जनवरी तक बढ़ाई गई समीर वानखेड़े की अंतरिम सुरक्षा, आर्यन खान से जुड़े केस में हाईकोर्ट का फैसला
विज्ञापन


सामंथा रुथ भी आएंगी नजर?
कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान पहली बार एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण जौहर की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में सलमान खान के अलावा सामंथा रुथ प्रभु भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। रिपोर्ट के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु हाल ही में स्क्रिप्ट पढ़ने और निर्देशक के साथ चर्चा करने के लिए मुंबई में थीं।
विज्ञापन


2025 में रिलीज होगी फिल्म
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पहली फिल्म 'शेरशाह' के बाद विष्णुवर्धन की दूसरी हिंदी फिल्म होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान अभिनीत फिल्म भारतीय सेना की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी, और इसके एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर होने की उम्मीद है। करण जौहर की इस फिल्म का शीर्षक 'द बुल' बताया जा रहा है, हालांकि फिल्म के नाम पर भी अब तक आधिकारिक मुहर नहीं लग पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 2025 की गर्मियों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Animal: एसएस राजामौली के पैर छूने पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर, लोग बोले- इसको मूवी चाहिए, स्क्रिप्ट मांग रहा है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें