फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2: 'बॉर्डर 2' की चर्चा हुई तेज, सनी देओल के साथ यह अभिनेता भी आएगा लीड रोल में नजर!

Wed, 04 Oct 2023 11:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जेपी दत्ता इन दिनों बॉर्डर 2 बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यही नहीं, रिपोर्ट के दावों की मानें तो इस फिल्म में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं। 
विज्ञापन
'गदर 2' में सनी देओल - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गदर 2 की जबर्दस्त कामयाबी के बाद सनी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। अभिनेता जल्द ही राजकुमार संतोषी के निर्देशन में फिल्म लाहौर 1947 में काम करने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान का प्रोडक्शन हाउस करने वाला है। इस बीच अभिनेता की एक और फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। 

विज्ञापन

Mission Raniganj: अक्षय की 'मिशन रानीगंज' की एडवांस बुकिंग शुरू, खिलाड़ी कुमार ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Trending Videos

आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आयुष्मान भी आएंगे नजर!
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इन दिनों जेपी दत्ता बॉर्डर 2 बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। यही नहीं, रिपोर्ट के दावों की मानें तो इस फिल्म में सनी के साथ आयुष्मान खुराना भी नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में काम करने को लेकर फिलहाल उनसे बातचीत जारी है।
Arshad Warsi: छह साल बाद टीवी पर कमबैक करेंगे अरशद वारसी, इस शो में दिखेगा 'असुर' एक्टर का जलवा

जेपी दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
भूषण कुमार-जेपी दत्ता मिलकर बना रहे बॉर्डर 2
रिपोर्ट के मुताबिक भूषण कुमार और जेपी दत्ता इस फिल्म का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। कहा जा रहा है कि आयुष्मान इस फिल्म में सनी के साथ समानांतर मुख्य भूमिका निभाएंगे, जिसे आगे बढ़ाने की योजना है। यह मौका होगा जब  दोनों सितारे एक साथ स्क्रीन साझा करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में और भी युवा अभिनेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सनी देओल बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
अगले साल शुरू होगी शूटिंग
फिलहाल फिल्म अभी शुरुआती चरण में है और इसकी स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। अगले साल के मध्य में इसकी शूटिंग शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि साल 1996 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर इसके गाने तक लोगों ने खूब पसंद किए थे। 
Kangana Ranaut: मानहानि केस में कंगना रणौत ने अदालत में दर्ज कराया अपना बयान, इस तारीख को होगी अगली सुनवाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें