साउथ एक्टर दलपति विजय इन दिनों अपनी फिल्म 'लिओ' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को 'लियो' का बेसब्री से इंतजार है। उनके लिए अब अच्छी खबर है। लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही पूरी होने वाली है। इसके अलावा एक और खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के बाद विजय जल्द ही 'दलपति 68' पर काम शुरू करेंगे।
बची है सिर्फ कुछ दिन की शूटिंग
कहा जा रहा है कि 'लियो' के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही विजय अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर देंगे। अगर मीडिया में आ रही खबरों पर यकीन करें तो 'लियो' की सिर्फ कुछ दिनों की शूटिंग शेष है। पांच-छह दिन में वह भी पूरी हो जाएगी। इनमें से एक दिन का शूट चेन्नई में पूरा किया जाएगा।
Prabhas Lokesh: लोकेश कनगराज ने मिलाया प्रभास से हाथ! बनाने जा रहे अब तक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म?
जल्द शुरू करेंगे शूटिंग
वेंकट प्रभु के निर्देशन में बन रही 'दलपति 68' की शूटिंग 'लियो' की रिलीज से पहले शुरू करने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि लियो की शूटिंग के बाद विजय एक शॉर्ट ब्रेक लेंगे। इसके बाद वह तुरंत नई फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। विजय अक्सर अपनी पहली फिल्म रिलीज होने के बाद ही दूसरी फिल्म पर काम शुरू करते हैं। मगर इस बार कहा जा रहा है कि वह समय बर्बाद नहीं करना चाहते, इसलिए थोड़ी जल्दी में हैं।
Bhojpuri: सरेआम बदतमीजी का शिकार हुए ये भोजपुरी सेलेब्स, किसी पर फेंके गए पत्थर तो किसी के साथ की गई गाली-गलौज
इस दिन रिलीज होगी 'लियो'
बता दें कि 'लियो' में दलपति विजय के अलावा तृषा, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, प्रिया आनंद, गौतम वसुदेव मेनन और मंसूर अली खान जैसे सितारे भी नजर आएंगे। यह फिल्म 19 अक्तूबर 2023 को रिलीज होगी। तब तक 'दलपति 68' का काम शुरू हो चुका होगा। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि 'दलपति 68', एक्टर विजय के राजनीति में आने से पहले आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह राजनीतिक पारी शुरू करेंगे, इसलिए फिल्म का काम जल्द से जल्द पूरा करना चाह रहे हैं। हालांकि, इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Bollywood: बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं पर लग चुका रेप और यौन शोषण का आरोप, एक ने तो काटी जेल की सजा