एक वक्त था जब भारतीय सिनेमा के नाम पर बॉलीवुड को ही सबकुछ समझा जाता था। मगर, अब क्षेत्रीय सिनेमा, खासकर साउथ इंडस्ट्री का रूतबा भी दुनियाभर में बढ़ा है। साउथ फिल्मों की पैन इंडिया रिलीज के बीच इस इंडस्ट्री के स्टार्स भी खूब मोटी फीस वसूलने लगे हैं। साउथ के सबसे महंगे स्टार्स का जिक्र हो तो इसमें थलपति विजय का नाम सबसे ऊपर आता है। मीडिया में चल रही खबरों पर यकीन किया जाए तो थलपति विजय ने अपनी फीस बढ़ा दी है।
ले रहे 200 करोड़?
गपशप गलियों में चर्चा है कि थलपति विजय अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 200 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। 'वारिसु' की सफलता के बाद उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि, कुछ खबरों में एक्टर की फीस 200 करोड़ होने की बात सिर्फ अफवाह बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि विजय की 200 करोड़ रूपये फीस का आंकड़ा बिल्कुल सटीक नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि विजय की फीस साउथ के एक्टर्स में सर्वाधिक जरूर है। विजय से संबंधित एक करीबी सूत्र के मुताबिक एक्टर ने अपनी फिल्म 'वारिसु' की सफलता के बाद अपनी फीस बढ़ाई है।
Amitabh Bachchan: कलाकारों के प्रदर्शन को खराब कहने वाले लोगों पर भड़के अमिताभ बच्चन, बोले- हम डर में जीते हैं
मुहमांगी कीमत देने को तैयार मेकर्स?
थलपति विजय मौजूदा वक्त में दक्षिण सिनेमा के सबसे महंगे स्टार हैं। फीस के मामले में वह रजनीकांत से भी आगे हैं। थलपति विजय की जबर्दस्त मार्केट अपील और बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बाद फिल्म मेकर्स के बीच एक्टर की डिमांड और ज्यादा बढ़ गई है। कहा तो यह भी जा रहा है कि थलपति विजय बिना स्टोरीलाइन के अकेले ही सफलता की गारंटी बन चुके हैं। इसलिए मेकर्स भी जोखिम लेने को तैयार हैं।
Anurag Kashyap: 'कैनेडी' को लेकर चियान विक्रम के पलटवार के बाद बदले अनुराग कश्यप के सुर, यूजर्स ने किया ट्रोल
इन फिल्मों में आएंगे नजर
बता दें कि इससे पहले वेंकट प्रभु के साथ अगले प्रोजेक्ट के लिए थलपति विजय की फीस को लेकर अफवाहें तेज हुई थीं। कहा गया था कि एक्टर इसके लिए 150 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। हालांकि, कुछ खबरों में इस बात को खारिज भी किया गया। वर्क फ्रंट की बात करें तो विजय फिलहाल अपनी अगली फिल्म 'लियो' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 19 अक्तूबर को रिलीज होगी। इसके अलावा विजय की झोली में वेंकट प्रभु की भी एक फिल्म है, जिसका शीर्षक अभी तय नहीं है।
Dimple Hayathi: IPS आधिकारी की कार को टक्कर मारने के आरोप पर डिंपल का रिएक्शन, बोलीं- पावर का दुरुपयोग है यह