फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2023: रेड कार्पेट पर खून से नहाई महिला, यूक्रेनी झंडे के कलर वाले कपड़ों में प्रदर्शनकरी ने की यह हरकत

Mon, 22 May 2023 11:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां यूक्रेनी झंडे के कलर के कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद पर नकली ब्लड उड़ेल लिया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारी महिला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

76वें कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को एक अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां यूक्रेनी झंडे के कलर के कपड़े पहने एक प्रदर्शनकारी महिला ने खुद पर नकली ब्लड उड़ेल लिया। फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जस्ट फिलिपोट की फिल्म 'एसाइड' की स्क्रीनिंग के दौरान महिला ने ये हरकत की। जिसके बाद वहां मौजूद हर कोई दंग रह गया। सुरक्षाकर्मियों के हटाने से पहले ही महिला ने फेक ब्लड खुद पर डाला।

विज्ञापन


यूक्रेनी झंडे के कलर वाले कपड़ों में दिखी प्रदर्शनकारी महिला
ब्लू हील्स के साथ एक येलो और ब्लू कलर की ड्रेस में रेड कारपेट पर पहुंची महिला ने पहले अपनी ड्रेस दिखाई और फिर कैमरे को देखकर स्माइल दी। इसके बाद उसने किसी को सोचने का मौका नहीं दिया और खुद के ऊपर सिर से ब्लड डालने लग गई। ये सब देखकर पास खड़े सुरक्षा कर्मचारियों ने तुरंत उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा और उसे कार्यक्रम से हटा दिया।

यूक्रेन को समर्थन देने के लिए ये किया
जानकारी के मुताबिक, महिला ने यूक्रेन के समर्थन में कान्स के रेड कार्पेट पर अपना विरोध जताया है। हालांकि महिला कौन थी इसके बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं सामने आई है।
विज्ञापन


घटना का वीडियो भी आया सामने
घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिला आराम से रेड कार्पेट पर आती हैं और सीढ़ियों पर थोड़ा ऊपर जाकर खड़ी हो जाती हैं। इसके बाद वो अपने कपड़े के अंदर से लाल रंग के नकली खून वाले दो थैली निकालती हैं और अपने ऊपर उसे डालने लगती हैं। यह देख वहां मौजूद हर कोई दंग रह जाता है।  बता दें कि पिछले डेढ़ साल से यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है। इस जंग ने यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  हॉलीवुड में जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं 'आरआरआर' सुपरस्टार राम चरण? एक्टर ने किया इस ओर इशारा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें