फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naatu Naatu: नाटू नाटू गाने की धुन पर मटकीं टेस्ला कारों की लाइट, मजेदार वीडियो देखकर खुश हो जाएगा दिल

Mon, 20 Mar 2023 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आरआरआर फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें नाटू नाटू गाने पर कारों का खूबसूरत लाइट शो नजर आ रहा है।
विज्ञापन
नाटू नाटू - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों फिल्म 'आरआरआर' के नाटू नाटू की जबरदस्त धूम है। इस ऑस्कर विनिंग गाने की दीवानगी सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखी जा रही है। सोशल मीडिया पर आए दिन इस गाने पर डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस गाने पर अब न्यू जर्सी से एक नया वीडियो सामने आया है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार कोई स्टार या नामी हस्ती गाने पर डांस नहीं कर रहीं, बल्कि इस बार गाने की धुन पर कारों की लाइटें थिरकती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन

Navratri 2023 Rinku Ghosh: नवरात्रि से पहले रिंकू घोष ने धरा देवी का रूप, नौ साल बाद इस फिल्म से होगी वापसी

गाने की धुन पर लाइट शो 
इस वीडियो को आरआरआर मूवी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंग में करीब 50 कारें खड़ी हुई हैं। इस दौरान नाटू नाटू गाना बजता है। सभी कारों की लाइट इस गाने की धुन से धुन मिलाते हुए ब्लिंक होती हैं। यह नजारा बेहद खूबसूरत है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर आएगा 'पुष्पा 2' का टीजर, यह एक्ट्रेस निभाएगी अहम रोल
विज्ञापन


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
इस गाने को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'टेस्ला लाइट शो! न्यू जर्सी में ऑस्कर विनिंग गाने की बीट पर लाइट्स कुछ इस तरह सिंक हुईं। इस प्यार के लिए तहे दिल से शुक्रिया।' वीडियो पर यूजर्स के काफी दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह भारत के लिए गर्व की बात है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अदभुत नजारा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका श्रेय सिर्फ और सिर्फ राजामौली को जाता है।'

ऑस्कर में बजा डंका
बता दें कि नाटू नाटू  गाने को हाल ही में 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। इस गाने पर जूनियर एनटीआर और रामचरण  ने शानदार डांस किया है। इन दोनों सितारों ने ही फिल्म में लीड रोल प्ले किया है। बता दें कि इस गाने का म्यूजिक एमएम कीरवानी ने दिया है। लिरिक्स चंद्र बोस ने लिखे हैं।
Rohit Shetty: 'स्कूल कॉलेज आणि लाइफ' का ट्रेलर जारी, इस फिल्म से मराठी सिनेमा में डेब्यू कर रहे रोहित शेट्टी
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें