फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanuman: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर जलवा बिखेरने को तैयार 'हनुमान', जानें दर्शक कब और कहां देख सकते हैं फिल्म

Sun, 18 Feb 2024 07:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर अगले महीने रिलीज होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिनेमाघरों में अपनी सफलता के बाद साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान' ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  इस सुपरहीरो फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला। देश के साथ विदेश में भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। अब फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

फिल्म की ओटीटी रिलीज
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' दो मार्च 2024 को ओटीटी प्लेटफार्म जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि जल्द ही फिल्म के ओटीटी प्रीमियर की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यह प्रशांत वर्मा के सिनेमाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है। इसमें तेजा सज्जा मुख्य भूमिका में हैं।
Poonam Pandey: मौत की झूठी खबर वाली पोस्ट हटा पूनम ने दिया नया अपडेट, सोशल मीडिया पर फूट पड़ा लोगों का गुस्सा

बॉक्स ऑफिस पर मिली दमदार सफलता
निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के तीन सप्ताह बाद फिल्म के डिजिटल लॉन्च की योजना बनाई गई थी, लेकिन फिल्म की सफलता और बॉक्स ऑफिस पर मिल रही प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे सात हफ्ते बाद ओटीटी पर लॉन्च करने का फैसला किया गया।
Anupam Mittal: 'शार्क टैंक इंडिया' से मिली पहचान पर इतराए अनुपम, बोले- 'मैं शाहरुख खान थोड़े हूं..'
विज्ञापन

फिल्म के कलाकार
फिल्म में अमृता अय्यर, विनय राय, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुथिरकानी, वेनेला किशोर और अन्य ने अहम भूमिका निभाई है। 'हनुमान' का निर्माण के निरंजन रेड्डी प्राइम शो एंटरटेनमेंट के द्वारा किया गया है। इसके बाद, निर्देशक जल्द ही इस यूनिवर्स की दो और फिल्में लेकर आने वाले हैं। इनमें से एक फिल्म का शीर्षक 'जय हनुमान' है, जो 'हनुमान' की अगली कड़ी होगी। वहीं, प्रशांत 'अधीरा' से भी लोगों का मनोरंजन करने वाले हैं। फैंस को इन दोनों ही फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।
Suhani Bhatnagar Death: 'आमिर खान को नहीं थी बेटी की बीमारी की जानकारी', सुहानी भटनागर की मां ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें