फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोक: 48 साल की उम्र में तमिल एक्टर आनंद कन्नन की मौत, कैंसर से जूझ रहे थे अभिनेता

Tue, 17 Aug 2021 10:57 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tamil Actor Anandha Kannan Passed Away: तमिल अभिनेता आनंद कन्नन की मौत हो गई है। वह 48 साल के थे। कन्नन पिछले काफी  लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे।
 
विज्ञापन
Ananda Kannan - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल अभिनेता आनंद कन्नन की मौत हो गई है। वह 48 साल के थे। कन्नन पिछले काफी  लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके करीबी  दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया के जरिए आनंद कन्नन की मौत की जानकारी दी है। प्रभु ने ट्वीट किया कि एक बेहतरीन दोस्त, बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। उन्होंने आनंद की तस्वीर साझा करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विज्ञापन


आनंद 1990 के दशक के लोकप्रिय अभिनेता थे। उन्होंने कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए। उन्होंने करियर की शुरुआत सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद सन म्यूजिक के साथ उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। फिल्मकार वेंकट प्रभु ने उनके साथ सरोजा फिल्म में काम किया है। आनंद की मौत से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। अभिनेता से नेता बनीं गायत्री गायत्री रघुराम ने भी आनंद की मृत्यु पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि इतना प्यारा इंसान जल्दी चले गया। उन्होंने आगे कहा कि आनंद हमेशा मुस्कराते रहते थे। वह दूसरों के चेहरे पर भी हंसी ले आते थे।
 

अभिनेता अशोक कुमार ने कहा कि आनंद कन्नन हमेशा उस सकारात्मकता के साथ, हमारे साथ रहेंगे जो उन्होंने व्यक्त की थी। भगवान उनकी आत्मा को शांती दे। परिवार और करीबी प्रियजनों को इस दुख का सामना करने की ताकत दे। आनंद कन्नन के प्रशंसकों ने भी उनकी मृत्यु पर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। एक प्रशंसक ने उनकी पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, विश्वास नहीं हो रहा कि आनंद कन्नन अब नहीं रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें