तमिल फिल्मों के निर्देशक और अभिनेता राजशेखर का चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 साल के थे। राजशेखर मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा और कुछ तमिल फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने ट्वीट कर इस दुखद खबर की जानकारी दी है।
तीस साल से ज्यादा के करियर में उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाओं में 80 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें Palaivanacholai और Chinnapoove Mella Pesu जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है।