फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamannaah Bhatia: कर्नाटक के स्कूल में पढ़ाया जा रहा तमन्ना भाटिया पर पाठ, भड़के अभिभावकों ने दर्ज कराई शिकायत

Fri, 28 Jun 2024 06:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक के हेब्बाल में सिंधी हाई स्कूल ने 7वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर एक पाठ शामिल किया है। इससे छात्रों के अभिभावक भड़क उठे हैं और शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
तमन्ना भाटिया - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हेब्बाल में सिंधी हाई स्कूल ने 7वीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में अभिनेत्री तमन्ना भाटिया पर एक पाठ शामिल किया है। यह पाठ सिंधी समुदाय पर एक अध्याय का हिस्सा है, जिसका शीर्षक 'सिंध के विभाजन के बाद भारतीय लोगों का जीवन' है। हालांकि, इससे छात्रों के परिजन खासा नाराज हैं। उनका तर्क है कि यह बच्चों के लिए अनुपयुक्त है। इतना ही नहीं परिजनों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की है। 

अभिभावकों ने की शिकायत 

शिकायत दर्ज कराने वाले एक अभिभावक ने कहा, 'बच्चों को दूसरी संस्कृति से परिचित कराए जाने पर हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हमारी आपत्ति एक अभिनेत्री पर आधारित एक अध्याय रखने को लेकर है जो कक्षा सात के छात्रों के लिए अनुपयुक्त है।' एसोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ इंग्लिश मीडियम स्कूल्स इन कर्नाटक (केएएमएस) अभिभावकों की शिकायतों की जांच कर रहा है। केएएमएस ने स्पष्टीकरण के लिए स्कूल और सीबीएसई बोर्ड दोनों से संपर्क किया है। संबंधित स्कूल के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


Usha Uthup Heeramandi: उषा उत्थुप ने 'तिलस्मी बाहें' को अपने अंदाज में किया पेश, सोनाक्षी ने किया धन्यावाद

समाधान का अब भी इंतजार 

केएएमएस के महासचिव शशिकुमार डी कहते हैं कि तमन्ना भाटिया की कुछ फिल्में बच्चों के लिए अनुपयुक्त हो सकती हैं। पाठ्यक्रम में उसका उल्लेख करने से छात्रों को अनुचित ऑनलाइन कंटेंट का सामना करना पड़ सकता है। शशिकुमार डी का सुझाव है कि सिंधी समुदाय के भीतर अधिक प्रासंगिक उपलब्धियां उजागर की जानी चाहिए। जांच जारी है और अभी तक कोई समाधान नहीं बताया गया है।

Sharmajee Ki Beti Review: महिला सशक्तिकरण की ओवरडोज का शिकार हुई शर्माजी की बेटी, इसीलिए नहीं मिले थियेटर

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट

तमन्ना भाटिया ने तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और हिट गानों से भी काफी वाहवाही बटोरी है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आने वाले दिनों में नीरज पांडे की फिल्म ‘ओडेला 2’ में देखा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें