फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: दयाबेन के किरदार में नजर आएंगी काजल पिसल? खबर सुन निर्माता असित कुमार बोले- यह कौन हैं...

Sat, 13 Aug 2022 08:11 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी ने एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री काजल पिसल को दयाबेन के किरदार में कास्ट करने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन
असित कुमार , काजल पिसल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का लोकप्रिय सीरियल है, जो सालों के दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। लेकिन इस सीरियल में हर किसी को 'दयाबेन' का इंतजार है और इस किरदार में दिशा वकानी वर्षों तक नजर आईं लेकिन इन्हें इस सीरियल को छोड़ हुए भी लंबा समय हो गया है। अब तक कई ऐसी खबरें सामने आई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि 'दयाबेन' के रूप में नजर आने वाली अभिनेत्री का नाम तय हो गया है। बीते दिन ही खबर आई थी कि अभिनेत्री काजल पिसल दयाबेन के किरदार में नजर सकती हैं लेकिन अब इन रिपोर्ट्स पर सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी ने चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

सीरियल के निर्माता असित कुमार मोदी ने इस तरह की रिपोर्ट्स पर हैरानी जताई है और काजल पिसल के नाम से वायरल हो रही खबर को गलत बताया है। उन्होंने कहा है कि वह भी नहीं जानते कि इस तरह की झूठी अफवाह कौन फैला रहा है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी दावा किया कि वह अभिनेत्री काजल पिसल को जानते भी नहीं हैं और ना ही उनसे कभी मिले हैं। 

निर्माता असित कुमार मोदी ने कहा कि इस तरह की अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। मुझे ये भी समझ नहीं आता कि ये खबरें कौन फैला रहा है और काजल पिसल कौन हैं, मुझे नहीं पता और मैं उनसे कभी मिला भी नहीं हूं। पहले भी कई अभिनेत्रियों के नामों की चर्चा हुई जिनके बारे में मैं नहीं जानता था। बता दें कि सामने आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मेकर्स काजल पिसल के नाम पर विचार कर रहे हैं। अगर काजल का नाम फाइनल होता है तो वह अगले महीने से शूटिंग शुरू कर सकती हैं। 
विज्ञापन

असित मोदी ने आखिर में ये भी कहा कि अभी तक दयाबेन के किरदार के लिए किसी भी अभिनेत्री का नाम फाइनल नहीं हुआ है। ऑडिशन जारी है और हमने किसी का नाम अब तक तय नहीं किया है। जब दया की कास्टिंग पूरी हो जाएगी तब हम खुद आधिकारिक एलान के साथ यह खबर सामने रखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें