फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taapsee Pannu: तापसी ने बॉयफ्रेंड संग गुपचुप नहीं रचाई थी शादी, बोलीं- सीक्रेट वेडिंग नहीं, मेरा निजी मामला था

Sun, 16 Jun 2024 11:43 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, एक साक्षात्कार में तापसी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने ब्राइडल लुक के बारे में सोचा है... यह कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं थी, यह एक निजी और व्यक्तिगत कार्यक्रम था। इसलिए, मैंने प्रेस रिलीज जारी करने के बारे में नहीं सोचा।
विज्ञापन
तापसी पन्नू, मेथियास बो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तापसी पन्नू इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। साथ ही साथ उनकी निजी जिंदगी भी चर्चा का सबब बनी हुई है। इस साल अप्रैल में तापसी पन्नू की शादी के गुप्त रूप से फिल्माए गए वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई थीं। अभिनेत्री ने 11 साल तक डेटिंग करने के बाद 23 मार्च को बैडमिंटन खिलाड़ी मेथियास बो के साथ शादी कर ली। अब हाल ही में, तापसी ने बताया कि उनकी शादी सीक्रेट नहीं थी, बल्कि यह उनका निजी मामला था।
विज्ञापन


शादी पर खुलकर बोलीं तापसी
हाल ही में, एक साक्षात्कार में तापसी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैंने अपने ब्राइडल लुक के बारे में सोचा है... यह कोई सीक्रेट वेडिंग नहीं थी, यह एक निजी और व्यक्तिगत कार्यक्रम था। इसलिए, मैंने प्रेस रिलीज जारी करने के बारे में नहीं सोचा। अगर मुझे कोई आइडिया आता है, तो मैं सबसे पहले इसे आप सभी के साथ शेयर करूंगी।"

उदयपुर में की थी शादी
बता दें कि अपनी शादी के लिए तापसी ने लाल रंग का शॉर्ट अनारकली सूट पहना था। इस जोड़े ने उदयपुर में शादी की, जहां उन्होंने डेनिश वेडिंग सेरेमनी भी की। वर्कफ्रंट की बात करें तो डंकी के बाद , तापसी अगली बार फिर आई हसीन दिलरुबा और खेल खेल में नजर आएंगी , और अभिनेत्री बैक-टू-बैक रिलीज होने वाली अलग-अलग जॉनर की दो फिल्मों पर अपने प्रशंसकों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन


फिल्मों को लेकर कही यह बात
अभिनेत्री ने कहा, "इस साल मेरी दो फिल्में हसीन दिलरुबा और खेल खेल में रिलीज़ हो रही हैं... एक रोमांटिक थ्रिलर है, जबकि दूसरी पूरी तरह से कॉमेडी है। दोनों फिल्में अलग-अलग हैं और मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के करीब रिलीज होंगी। मैं दोनों फिल्मों पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रही हूं। एक नेटफ्लिक्स ओरिजिनल है, जबकि दूसरी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"
विज्ञापन

 

Karisma Kapoor: 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' की नई जज बनेंगी करिश्मा कपूर! सोनाली बेंद्रे को शो से किया रिप्लेस

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें