फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taali: 'तू लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं', सुष्मिता की 'ताली' का धांसू मोशन पोस्टर रिलीज

Sat, 01 Jul 2023 12:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बता दें कि 'ताली' को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री सुष्मिता सेन अपनी सीरीज 'ताली' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। 'ताली' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है, जो काफी जबर्दस्त है। मोशन पोस्टर में सुष्मिता का चेहरा पूरा नजर नहीं आ रहा है, सिर्फ आंखें ही नजर आ रही हैं। मगर, आंखों से ही एक्ट्रेस ने गजब की अदाकारी की है। बता दें कि इस सीरीज में सुष्मिता किन्नर गौरी सावंत का रोल अदा करती नजर आएंगी।

विज्ञापन


दमदार अंदाज में दिखीं सुष
मोशन पोस्टर जियो सिनेमा के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। मोशन पोस्टर में तीन जेंडर टिक बॉक्स बने दिखाई दे रहे हैं, जिसमें ट्रांसजेंडर बॉक्स में बिंदी दिखती है। फिर सुष्मिता सेन का माथा और बोलती हुई सी आंखें दिखाई देती हैं। ताली में सुष्मिता सेन के अवतार से साफ समझा जा सकता है कि दर्शकों को एक कमाल की कहानी सुनने को मिलने वाली है।
Hariprasad Chaurasia B'day: अनजान शख्स की बांसुरी ने बदली हरिप्रसाद की किस्मत, 13 की उम्र में ही किया कारनामा
विज्ञापन


इस ओटीटी पर होगी रिलीज
मोशन पोस्टर में सुष्मिता सेन कहती सुनाई देती हैं, 'तू मुश्किल दे दे भगवान, मैं आसान करूं। तू दे दे शक्ति दे मैं गुलिस्ता करूं। लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनूं।' बता दें कि 'ताली' को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 'ताली' का निर्देशन रवि जाधव ने किया है।
विज्ञापन


यूजर्स ने दी शाबाशी
मोशन पोस्टर पर यूजर्स की काफी अच्छी प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई सुष के अंदाज की तारीफ कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'सुष्मिता सिर्फ आप ही इसे कर सकती हो। हमें भरोसा है कि आप इस रोल को यादगार अंदाज में अदा करोगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसका इंतजार हमें बेसब्री से है। डुग्गा डुग्गा।' बता दें कि 'ताली' के अलावा सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'आर्या 3' को लेकर भी चर्चा में है, जो कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
70 Plus Actors: 70 पार करके भी थके नहीं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, हैरीसन फोर्ड को टक्कर देने जा रहे धर्मेंद्र
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें