अभिनेता अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा फैंस की पसंदीदा जोड़ी में शुमार हैं। हाल ही में दोनों सितारे मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान दोनों के क्रेजी फैंस इनसे काफी आत्मीयता से मिलते नजर आए। मगर, इस दौरान कुछ ऐसा घटा, जिस पर अली अपनी हंसी नहीं कंट्रोल कर पाए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की है।
फैन ने रखा एक्टर का नया नाम!
फैंस अपने चहेते सितारों पर जान छिड़कते हैं। इतना ही नहीं, वे इन स्टार्स को निक नेम भी देने में पीछे नहीं रहते। मगर, अली फजल के एक क्रेजी फैन ने उन्हें ऐसे नाम से पुकारा कि एक बार को खुद अली फजल भी हैरान रह गए। दरअसल, हुआ यह कि जब फैंस अली और ऋचा से मिल रहे थे, उसी दौरान एक क्रेजी फैन ने अली फजल को अली 'अजगर' कहकर पुकारा। इस पर अली फजल ने प्रतिक्रिया दी है।
HanuMan: 'हनुमान' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी फिल्म
अली ने साझा किया पोस्ट
अली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी साझा कर लिखा है, आज नाम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक मुझे अली फजल कहा जाता था। लेकिन आज मेरा नाम अली अजगर उर्फ पाइथन में बदल दिया गया। अपना यह नाम सुनकर मैं थोड़ फुसफुसाया। हो सकता है कि यह फुसफुसाहट सिर्फ मैंने ही नोटिस की हो लेकिन यह काफी 'हिसेरियस' थी।'
70 Plus Actors: 70 पार करके भी थके नहीं बॉलीवुड के ये 10 सितारे, हैरीसन फोर्ड को टक्कर देने जा रहे धर्मेंद्र
यूजर्स कर रहे आलोचना
एयरपोर्ट पर अली और ऋचा को देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक तरफ फैन अली के साथ सेल्फी लेने में जुट गए तो वहीं कुछ महिला प्रशंसकों ने ऋचा के पास जाकर उनके गालों को छूना शुरु कर दिया। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि अली एयरपोर्ट पर ऋचा को छोड़ने आए थे। अली और ऋचा आपस में बात ही कर रहे थे कि तभी अचानक फैंस की भीड़ जुट गई। इसका वीडियो विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। फैंस के इस व्यवहार की यूजर्स खूब आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आजकल फैंस कुछ ज्यादा ही क्रेजी हो गए हैं और ठीक से व्यवहार तक नहीं करते।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'किसी की भी निजता में दखल देने का यह चलन अच्छा नहीं है।'
Jee Le Zara: 'जी ले जरा' से प्रियंका चोपड़ा का पत्ता साफ! अब आलिया और कटरीना संग नजर आ सकती हैं यह अभिनेत्री