फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhasker: स्वरा के 'भाई' कहने पर पति फहाद ने ट्रोल्स को लिया आड़े हाथ, लोगों ने फिर लगा दी 'भाईजान' क्लास

Mon, 20 Feb 2023 01:47 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्वरा भास्कर ने कुछ समय पहले फहाद अहमद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। अभिनेत्री ने बर्थडे विश करते हुए फहाद को भाई कहा था और ऐसे में जब दोनों ने अपनी शादी का एलान किया तो लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी के बाद से ही स्वरा भास्कर सुर्खियों में बनी हुई हैं। स्वरा भास्कर ने कोर्ट मैरिज के बाद सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया था। एक ओर स्वरा को उनकी शादी के बाद से बधाई मिल रही हैं,तो दूसरी ओर उन्हें खूब ट्रोल भी किया जा रहा है। स्वरा भास्कर को उनके ही पुराने ट्वीट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है, जिसमें एक्ट्रेस ने फहाद अहमद को अपना भाई कहा था। अब फहाद अहमद ने इस ट्वीट को लेकर ट्रोल्स की क्लास लगाई है।

विज्ञापन


दरअसल, स्वरा भास्कर ने कुछ समय पहले फहाद अहमद को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। अभिनेत्री ने बर्थडे विश करते हुए फहाद को भाई कहा था और ऐसे में जब दोनों ने अपनी शादी का एलान किया तो लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए थे। अब ट्रोल करने वालों को स्वरा के पति फहाद अहमद ने आड़े हाथ लिया और सभी को करारा जवाब दिया। लेकिन उनके ट्वीट के बाद से लोगों ने फिर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
Pathaan: अब्दु पर चढ़ा पठान का खुमार, फिल्म देखने के लिए पूरा थिएटर किया बुक, टाइटल ट्रैक पर जमकर किया डांस
विज्ञापन


ट्वीट करते हुए फहाद अहमद ने लिखा, 'संघियों ने यह तो माना, हिंदू-मुस्लिम भाई बहन हो सकते हैं। बस यह और मान लो पति पत्नी भी मजाक कर सकते हैं।' एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें एक मौलाना कहते हुए नजर आ रहे हैं, अगर कोई लड़की मुस्लिम नहीं है और उसने बिना धर्म बदले मुस्लिम लड़के से शादी की है, तो ऐसी शादी हमारी नजरों में नाजायज है। इस पर यूजर ने लिखा, 'भाई साहब इन मौलाना ने तो आपके रिश्ते को एक नया नाम दे दिया।'
विज्ञापन


KRK: केआरके ने अब कृति सेनन पर कसा तंज, 'शहजादा' के बहाने बताया सबसे पनौती एक्ट्रेस


बता दें कि स्वरा भास्कर और फहाद अहमद ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है। लेकिन दोनों की शादी पहले ही दिन से विवादों में आ गई है। फहाद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। ऐसे में एएमयू के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष फैजुल हसन ने स्वरा और फहाद को शादी के बाद यूनिवर्सिटी में आने का न्योता दिया,  जिसके बाद छात्रों के बीच विवाद बढ़ रहा है।
Disney Crisis: ब्रह्मास्त्र 2 को लेकर डिज्नी में नए सिरे से मंथन, मार्वल की फिल्मों व सीरीज की रफ्तार पर लगाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें