फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की ऐसी तस्वीरें, लोगों ने कर डाली उर्फी से तुलना

Mon, 20 Feb 2023 02:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा को आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिशा पाटनी बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। अब तक वह कई बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर चुकी हैं। एक्टिंग के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट की, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बैकलेस ड्रेस में खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज में दिशा का ग्लैमरस अंदाज देखा जा सकता है। ब्लैक ड्रेस में दिशा काफी स्टाइलिश लग रही थीं। हालांकि, इसी आउटफिट के चलते  उन्हें अलोचना भी झेलनी पड़ी है। 

यह भी पढ़ें-Arijit Singh: अरिजीत सिंह ने पहली बार 'गेरुआ' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह रंग स्वामी विवेकानंद का है

इन फोटोज के सामने आते ही वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने लिखा, ''मैम कृपया खाने पीने पर ध्यान दिया कीजिए।'' दूसरे यूजर ने लिखा, ''आप उर्फी जैसी दिख रही हैं।'' इसके अलावा बहुत से फैंस एक्ट्रेस की तस्वीरों की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें कि दिशा का नाम इन दिनों फिटनेस ट्रेनर, मॉडल और एक्टर अलेक्जेंडर एलेक्स एलिक के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। 

यह भी पढ़ें- Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन ने उठाया राज से पर्दा, बताया- क्यों 'शहजादा' की रिलीज में हुई देरी

हालांकि, दोनों की तरफ से इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा को आखिरी बार फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें