फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर ने मां के जन्मदिन पर शेयर कीं ढेरों तस्वीर, बचपन में हूबहू मम्मी जैसी दिखती थीं अभिनेत्री

Wed, 10 Mar 2021 09:14 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मां इरा भास्कर के साथ स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर इन दिनों राजनीतिक मुद्दों को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। वे आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने निजी विचार सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर रखती रहती हैं। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और निजी व प्रोफेशन से जुड़ी चीजें फैंस संग साझा करती हैं। अब उन्होंने मां के जन्मदिन पर उनकी फोटो शेयर कर खास संदेश के साथ एक पोस्ट साझा किया है, जिसपर फैंस भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर अपनी मां को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही कई सारी इंस्टाग्राम स्टोरी भी शेयर की हैं, जिनमें उनकी मां इरा भास्कर की कई तस्वीरें देखी जा सकती हैं। इनमें इरा भास्कर की बचपन की तस्वीरें भी शामिल हैं। फोटो में देखा जा सकता है कि स्वरा के बचपन की तस्वीर अपनी मां से बिलकुल मैच करती है।
विज्ञापन

3 of 7
परिवार संग स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘हमारी जिंदगी की रोशनी को जन्मदिन की बधाई… वो शख्स जिसकी एक मुस्कुराहट हमारी जिंदगी को बेहतर बना देती है। जन्मदिन मुबारक मां’। इसके अलावा स्वरा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी तरह-तरह की फोटोज शेयर अलग-अलग मैसेज लिखा है।

4 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा ने एक अपने पोस्ट को स्टोरी पर शेयर करते हुए ‘लिखा हैप्पी बर्थडे मां’। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला एक इमोजी भी बनाया, जिसके अंदर मॉम लिखा था। साथ ही उन्होंने नीचे तीन गमले का इमोजी लगाया है, जिसमें फूल खिले थे। इसपर भी मॉम लिखा था। फोटो में इरा भास्कर स्वरा को गोद में लिए हुई हैं।
विज्ञापन

5 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
इसके अलावा स्वरा ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें केक के आगे उनकी मां, पिता और अन्य करीबी लोग नजर आ रहे हैं। इसके बाद अभिनेत्री ने एक फोटो डाली, जिसमें वे खुद अपनी मां के साथ नजर आ रही हैं। इसमें इरा भास्कर की स्माइल के बारे में उन्होंने लिखा है। क्योंकि वो वाकई काफी दिल खोलकर हंसती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

6 of 7
स्वरा भास्कर, इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा भास्कर अपनी मां के काफी करीब हैं और उनसे साहस व प्रेरणा लेती रहती हैं। मां के प्रति प्यार व महत्व को दर्शाते उन्होंने एक और फोटो शेयर की, जिसमें वे इरा भास्कर को गले लगाए हैं और कंधे पर सिर रखे खड़ी हैं। कैप्शन में लिखा ‘दुनिया में सबसे अच्छी जगह’। बहनों के साथ भी स्वरा ने उनकी फोटो डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वरा भास्कर की मां इरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara
स्वरा ने एक और बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके माता-पिता का प्यार झलक रहा है। उनके पापा अपनी पत्नी को चाय पेश कर रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो होली की है, जिसमें वो काफी खुश नजर आ रही हैं। माता-पिता की फोटो शेयर कर स्वरा ने लिखा ’40 साल का साथ अभी तक प्यार बरकरार’। अगली फोटो में स्वरा छोटी सी बच्ची हैं, जो मां के कहने पर कैमरे में देख रही हैं। इसके अलवा स्वरा ने अपनी मां के बचपन की भी फोटो शेयर कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें