फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swara Bhaskar: स्वरा और फहाद की शादी पर AMU में छात्रों के बीच टकराव! कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग की नो एंट्री

Mon, 20 Feb 2023 11:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में स्वरा भास्कर के एएमयू में शादी की पार्टी देने के निवेदन पर छात्रों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वरा भास्कर ने सीएए और एनआरसी पर भारत के लोगों को भड़काया है। 
विज्ञापन
स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर डालकर सभी को चौंका दिया था। स्वरा ने लग्जरी चीजें छोड़कर एकदम सादे अंदाज में शादी रचाई थी। अभिनेत्री की शादी के बाद तमाम सेलेब्स ने उनको बधाई दी है, जिसमें कंगना रणौत का भी नाम शामिल है। वहीं कुछ लोग स्वरा की शादी पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर के एएमयू में शादी की पार्टी देने के निवेदन पर छात्रों के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष ने कहा कि स्वरा भास्कर ने सीएए और एनआरसी पर भारत के लोगों को भड़काया है। 

विज्ञापन

स्वरा भास्कर और फहद अहमद - फोटो : अमर उजाला
दरअसल स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं। यही वजह है कि वहां स्वरा की शादी के चर्चे जोरों पर हैं। इसी बीच जब स्वरा भास्कर की शादी के बाद अलीगढ़ मुस्लिम विद्यालय के पूर्व छात्रसंघ के अध्यक्ष फैजुल हसन ने स्वरा और फहाद को शादी के बाद यूनिवर्सिटी में आने का न्योता दिया। अब शादी की पार्टी देने के बीच छात्रों के बीच टकराव बढ़ता नजर आ रहा है।

इसे भी पढ़ें- Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने
 

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
इस मामले में पूर्व छात्रसंघ के उपाध्यक्ष का कहना है कि नदीम अंसारी का कहना है कि ये लोग टुकड़े-टुकड़े गैंग के हैं और हम इनको एएमयू के अंदर घुसने नहीं देंगे। उनका कहना है कि स्वरा भास्कर ने सीएए और एनआरसी को लेकर देश के मुसलमानों को बहकाने का काम किया है।

इसे भी पढ़ें- दुखद: मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
 
विज्ञापन

स्वरा भास्कर, फहाद अहमद - फोटो : Social media
नदीम का कहना है कि यूनिवर्सिटी ने किसी को न्योता नहीं दिया है, और यूनिवर्सिटी क्यों किसी को बुलाएगी। उन्होंने कहा कि स्वरा और फहाद की शादी उनका निजी मसला है और स्वरा भास्कर जैसे लोग एंटी इंडियन हैं। उन्होंने कहा कि फैजुल हसन ने अपनी राजनीति को चमकाने के लिए ऐसा बयान दिया था। वह उनको न्योता दे रहे हैं और हम उनको यूनिवर्सिटी में घुसने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें