किंग खान के सबसे बड़े बेटे आर्यन खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ड्रग्स केस में फंसने के बाद से आर्यन खान सबकी नजरों में बने हुए हैं। जहां पहले सब उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते थे, वहीं अब मीडिया के सामने उनके बर्ताव के लिए लोग अक्सर उन पर निशाना साधते हैं। हाल ही में आर्यन खान को मीडिया ने स्पॉट किया, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान एक बार फिर आर्यन खान को उनके एटीट्यूड के लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
दुखद: मशहूर कन्नड़ फिल्म निर्देशक एसके भगवान का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
आर्यन खान अपने लेटेस्ट वीडियो के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। विरल भयानी द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में आर्यन को कार से उतरते हुए देखा जाता है। जैसे ही किंग खान के लाडले कार से उतरते हैं, वैसे ही मीडिया उनको आवाज लगाती है और रुकने के लिए रिक्वेस्ट करती है। लेकिन आर्यन सबको इग्नोर करते हुए आगे बढ़ जाते हैं और उनका यही बर्ताव एक बार फिर उन्हें सबके निशाने पर ले आया है। लोग वीडियो पर कमेंट कर आर्यन के एटीट्यूड पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं वह किंग खान के बेटे से काफी नाराज भी हैं।