फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने जन्मदिन के मौके पर साझा की सेल्फी, बताया उम्र से जुड़ा यह राज

Sat, 19 Nov 2022 12:41 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने काफी दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
विज्ञापन
सुष्मिता सेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ब्रह्मांड सुंदरी और अभिनेत्री सुष्मिता सेन आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुष्मिता सेन अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं। वह अपनी फिल्मों और अभिनय के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर सुष ने एक तस्वीर शेयर कर नोट लिखा है। सुष्मिता अपने जन्मदिन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उनकी बातों से लग रहा है कि इस वर्ष वह कुछ बड़ा फैसला लेने वाली हैं। 

विज्ञापन

Uunchai Collection Day 8: दृश्यम 2 भी नहीं रोक पाई 'ऊंचाई' की कमाई, आठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

लिखा दिलचस्प कैप्शन
सुष्मिता सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी शेयर की है। इसमें वह ब्लू कलर के आउटफिट्स में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने चश्मा लगा रखा है, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है। सुष्मिता के चेहरे पर सूरज की रोशनी आती नजर आ रही है। इसके साथ सुष्मिता सेन ने दिलचस्प कैप्शन लिखा है, जिसे पढ़ने के बाद फैंस के मन में कई सवाल उठ सकते हैं।
विज्ञापन

Drishyam 2 Box Office Collection: ओपनिंग डे पर अजय देवगन की दृश्यम 2 ने किया कमाल का प्रदर्शन, कमाए इतने करोड़
विज्ञापन


एक्ट्रेस की खुशी का ठिकाना नहीं
सुष्मिता सेन ने लिखा है, '47 फाइनली! यह एक ऐसा नंबर है, जिसने पिछले 13 वर्षों से मेरा पीछा किया है! एक अविश्वसनीय वर्ष दस्तक देने वाला है। मैं काफी लंबे वक्त से यह बात जानती हूं। इसके आने की जानकारी देते हुए मैं बेहद रोमांचित महसूस कर रही हूं।' आपको बता दें कि सुष्मिता सेन आज 47 वर्ष की हो गई हैं। उनके इस कैप्शन से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि इस वर्ष शायद एक्ट्रेस अपनी लाइफ से जुड़ा कोई बड़ा एलान करने वाली हैं!

यूजर्स ने लगाई कमेंट्स की झड़ी
सुष्मिता के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। लोग कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस को बर्थडे विश कर रहे हैं, साथ ही उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। सुष्मिता सेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह दो बेटियों-रिनी और अलीशा की सिंगल मदर हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने शादी नहीं की है। उन्होंने दोनों बेटियों को गोद लिया है। सुष्मिता सेन अपनी लव लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। बीते दिनों वह आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के साथ अपने अफेयर को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहीं।
Ira Khan-Nupur Shikhare: आमिर खान की लाडली बेटी आयरा ने BF नुपुर शिखरे से की सगाई, सामने आईं कपल की तस्वीरें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें