फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैत बनेंगे सुशांत सिंह राजपूत, कौन होगी हीरोइन?

Thu, 03 Aug 2017 07:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
सुशांत
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत फिल्हाल 'चंदा मामा दूर' के फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसमें वो एक अंतरिक्षयात्री के किरदार में नजर आएंगे। खबरों की माने तो सुशांत ने एक और फिल्म साइन की है जिसमें वो चंबल के डकैत बनेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'जब हैरी मेट सेजल' का नया गाना 'फुर्र' रिलीज

इस फिल्म को अभिषेक चौबे डायरेक्ट करेंगे जो इससे पहले 'उड़ता पंजाब' और 'इश्किया' जैसी फिल्में बना चुके हैं। खबरों की मानें तो लीड एक्ट्रेस के लिए भूमि पेडनेकर को साइन किया जा सकता है। फिल्म में दोनों ही डकैत का रोल निभाएंगे। भूमि सुशांत की लव-इंट्रेस्ट बनेंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल चंबल में शुरू हो सकती है।

ये भी पढ़ें: 'Lucknow Central' Song: फिर छाया 'कावां कावां', बस इस बार अलग है आवाज

बात करें दोनों की फिल्मों की तो सुशांत की हाल ही में रिलीज हुई कृति सेनन के साथ 'राबता' कोई खास कमाल करने में नाकाम रही। वहीं भूमि अपनी दूसरी फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। उनकी अक्षय कुमार के साथ 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। ये फिल्म प्रधानमंत्री के प्रोजेक्ट 'स्वच्छ भारत अभियान' पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें