बॉलीवुड में कई स्टार किडस् के डेब्यू को लेकर आज कल काफी चर्चा है, जिसमें से एक नाम महानायक अमिताभ बच्चन की लाडली नातिन नव्या नावेली नंदा भी हैं। नव्या के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर हर दूसरे दिन कोई न कोई खबर आती है। अब इन सब पर विराम लगाते हुए नव्या ने खुद ही अपने डेब्यू के बारे में सभी को बता दिया है।
ये भी पढें: मामी ऐश्वर्या को पीछे छोड़ अवॉर्ड शो में छाईं नव्या नवेली, अमिताभ बच्चन का सिर फक्र से हुआ ऊंचा
नव्या हाल ही में वोग मैगजीन के कवर पेज पर अपनी मां श्वेता बच्चन नंदा और नानी जया बच्चन के साथ फीचर हुईं। इस मैगजीन के अवॉर्ड फंक्शन में पूरे बच्चन परिवार के साथ पहुंची नव्या ने बातचीत में बताया कि उनका फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं है। वो फिल्हाल मैनहैट्न में एक एडवटाइजिंग एजेंसी में अपनी इंटर्नशिप इंज्वाय कर रही हैं।
ये भी पढें: 'दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड' पर थिरकी बिग बी की नातिन, वीडियो हुआ वायरल
उनकी मम्मी श्वेता बच्चन ने भी हाल ही में उनके डेब्यू को लेकर कहा था कि वो नव्या को बॉलीवुड की अच्छाइयों और बुराइयों के बारे में अवगत कराती रहती हैं। श्वेता का मानना है कि ये एक अलग दुनिया है जहां रहना मुश्किल है। अब नव्या के फिल्मों को न कहने से उनके फैंस निराश हो सकते हैं। भले ही वो कोई स्टार नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस भी किसी स्टार से कम नहीं है। नव्या के स्टाइल की तो लड़कियां दीवानी हैं।