फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'राब्ता' के टाइटल ट्रैक में जलवे बिखेर रहीं हैं दीपिका

Thu, 27 Apr 2017 02:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण 'राब्ता'
विज्ञापन
'राब्ता' फिल्म में वैसे तो सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन मुख्य भूमिका में हैं लेकिन दीपिका पादुकोण भी फिल्म में एक गाने में थिरकती दिखेंगी। इस गाने का टीजर काफी पसंद किया गया था, अब इसका पूरा गाना रिलीज कर दिया है।
विज्ञापन


'राब्ता' नाम से गाने में दीपिका काफी पॉट लग रही हैं। हाई स्लिट गाउन और डार्क मेकअप, ऐसे शायद ही आपने दीपिका को पहले देखा हो। गाना एक साफ्ट रोमांटिक नंबर है जो 2012 में आई सैफ अली खान और करीना कपूर खान की फिल्म से लिया गया है। इसके बोल और म्यूजिक में जरूर थोड़े बदलाव किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- 'राब्ता' के 5 सीन्स, इन्हें देखने के बाद फिल्म देखना तो बनता है!

सुशांत, कृति, जिम और दीपिका सभी इस गाने में काफी अच्छे लग रहे हैं। गाने को निकिता गांधी ने गाया है और प्रीतम ने फिल्म का म्यूजिक दिया है। इरशाद कामिल ने गाने के खूबसूरत बोल लिखे हैं। दिनेश विजन फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म को निर्देशक होमी अदजानिया, भूषण कुमार और दिनेश ने मिलकर फिल्म का निर्माण किया है। दीपिका के सेक्सी स्टाइल और सुशांत-कृति की जोड़ी को आप 9 जून को सिनेमाघरों में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'राब्ता' का ट्रेलर रिलीज, कृति-सुशांत की गजब केमेस्ट्री

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें