मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बाहुबली 2' कल रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से एक दिन पहले इसका प्रीमियर किया जाना था। लेकिन विनोद खन्ना के निधन की खबर आते ही फिल्म मेकर्स ने इसका प्रीमियर कैंसिल कर दिया है। प्रीमियर कैंसिल करने की जानकारी खुद करण जौहर ने ट्वीट कर दी।
ये भ्ाी देख्ाें- सिर्फ 60 सेकंड में देखिए विनोद खन्ना की पूरी जीवनी!
As a mark of respect to our beloved Vinod Khanna the entire team of Baahubali has decided to cancel the premiere tonight...
— Karan Johar (@karanjohar) April 27, 2017
ये भ्ाी देख्ाें- नहीं रहा बॉलीवुड का जब्बर
बता दें कि इसके प्रीमियर के लिए एक शानदार कार्ड छपवाया गया था। इस इनविटेशन कार्ड में कई लेयर थीं। एक लेयर पर शिवगामी की एक आइकॉनिक तस्वीर थी जिसमें वह बाहुबली की जान बचाने की कोशिश करती दिख रही थीं।
ये भ्ाी पढ़ें- जिंदगी तो बेवफा है एक दिन ठुकराएगी.... नहीं रहे विनोद खन्ना, मुंबई के अस्पताल में निधन
इस इन्वाइट पर करण जौहर की तरफ से भी एक मैसेज छपा था। उन्होंने लिखा, एस.एस.राजामौली केवल क्राफ्ट्समैन की मास्टर ही नहीं बल्कि उनका विजन भी शानदार है। उनकी फिल्म मेकिंग की कला में कहानी सुनाने के बेहतरीन तरीके के साथ कमाल की सिनेमैटिक टेक्नोलॉजी भी है। फिल्म प्रोड्यूसर्स शोबू और प्रसाद और बाहुबली की पूरी टीम ने बेहतरीन काम किया है। इस प्रोजेक्ट को कामयाब बनाने के लिए एक जुनून के साथ पांच सालों तक काम किया गया। इस प्रोजेक्ट के पीछे लगे मेहनती लोगों की टीम का हिस्सा होना गर्व की बात है।
ये भ्ाी पढ़ें- #VinodKhanna लोगों ने कहा- चला गया हमारा हैंडसम