फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput News: सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच को जल्दी पूरा करने की मांग वाली याचिका खारिज

Wed, 03 Feb 2021 02:21 PM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की जांच तय समय में पूरा किए जाने की मांग करने वाली एक याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। याचिका में कहा गया था कि सुशांत का परिवार और लाखों प्रशंसक उनकी मौत की गुत्थी सुलझने का इंतजार कर रहे हैं इसलिए जांच तय समय में पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन

2 of 5
महेन्द्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी सुब्रमण्यम की पीठ ने अधिवक्ता पुनित कौर ढांडा की याचिका खारिज कर दी। पीठ ने कहा, “हम इसे नहीं देखने जा रहे हैं। आप उच्च न्यायालय जाइए।”बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच लगातार जारी है। इस मामले में रिया चक्रवर्ती और सुशांत के परिजनों व करीबी लोगों के साथ हुई पूछताछ के बाद ड्रग्स एंगल सामने आया था, जिसमें कई बड़े स्टार्स के नामों से पर्दाफाश हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushant Singh Rajput,
एनसीबी ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त और सहायक निर्देशक ऋषिकेश पवार को भी हिरासत में लिया था। पवार की तलाश पुलिस बीते महीने से ही कर रही थी। वहीं सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी जेल जा चुकी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

4 of 5
Sushant Singh Rajput
बता दें कि बीते साल अचानक सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में मृत पाए गए थे। उनकी मौत की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। अचानक हुई इस मौत की घटना के बाद हर कोई सच जानना चाहता है, लेकिन तमाम जांच पड़ताल के बावजूद अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sushant Singh Rajput
शुरुआत में मुंबई पुलिस ने घटना को आत्महत्या मानते हुए कार्रवाई की थी, लेकिन कई तरह की लापरवाही सामने आने के बाद परिजनों ने मुंबई पुलिस की जांच पर विश्वास होने से इनकार कर दिया था। इसके बाद आदालत के आदेश पर सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई, जो अभी तक जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें