विंटेज कार में ली एंट्री
'लाल सलाम' का ऑडियो लॉन्च चेन्नई के श्री साईराम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में हुआ। इस दौरान नेल्सन दिलीप कुमार, केएस रविकुमार और कई अन्य लोग मौजूद रहे। मगर, रजनीकांत की एंट्री ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने एकदम फिल्मी स्टाइल में इवेंट में प्रवेश किया। अभिनेता ने विंटेज कार से भव्य एंट्री ली, जैसा की वे अक्सर फिल्मों में करते हैं।