सनी लियोनी और उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
तस्वीर में आप डिशेज के नाम देख सकते हैं जिनमें सनी लियोनी चाप, बेबी डॉल चाप और मिया खलीफा चाप नजर लिखी नजर आ रही हैं। वहीं सनी ने भी इसपर मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा - 'LOL'
सनी लियोनी की पॉप्युलैरिटी की बात करें तो इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंस्टाग्राम पर उनके 4.5 करोड़ से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। सनी लियोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और तस्वीरें पोस्ट करने के तुरंत बाद वायरल भी हो जाती हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार सनी लियोनी वेब सीरीज 'बुलेट्स' में नजर आई थीं। जिसमें उनके साथ करिश्मा तन्ना लीड रोल में थीं। अब सनी लियोनी जल्द ही 'शेरो' में नजर आएंगी। इसके अलावा वह एक अन्य वेब सीरीज 'अनामिका' में भी नजर आएंगी जिसका डायरेक्शन विक्रम भट्ट कर रहे हैं।