फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने प्रशंसकों को परिवार के नए हीरो से मिलवाया, जुलाई में शुरू होगी राजश्री की 59वीं फिल्म

Wed, 31 Mar 2021 06:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार






 
विज्ञापन
1 of 5
सनी देओल, राजवीर देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजश्री प्रोडक्शंस की अगली पीढ़ी के जल्द ही मैदान में उतरने की खबर ‘अमर उजाला’ पर आप सबसे पहले पढ़ ही चुके हैं। अब खबर ये है कि निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश अपने करियर की इस पहली फिल्म की शूटिंग जुलाई में शुरू करने की तैयारी में जुट गए हैं और इस फिल्म में अभिनेता सनी देओल के बेटे राजवीर के लिए उन्होंने एक हीरोइन की तलाश में ऑडिशन भी शुरू कर दिए हैं। उधर, सुप्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के नए हीरो का लोगों से परिचय कराया।

 
विज्ञापन

2 of 5
सलमान खान, सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हिंदी सिनेमा में पारिवारिक मनोरंजन के लिए पिछले 74 साल से अपनी धाक बनाए हुए फिल्म निर्माण कंपनी राजश्री प्रोडक्शंस की चौथी पीढ़ी की नुमाइंदगी सिनेमा में अवनीश करेंगे। अवनीश के पिता सूरज बड़जात्या ने हिंदी सिनेमा को एक से एक बेहतरीन फिल्में दी हैं और उनकी फिल्म अभिनेता सलमान खान से दोस्ती जगजाहिर है। सूरज ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपना करियर साल 1989 में शुरू किया था और उनकी निर्देशित सिर्फ एक फिल्म ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ ही अब तक फ्लॉप हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
ताराचंद्र बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजश्री प्रोडक्शंस कंपनी अब तक 58 फिल्में बना चुकी है और सूरज के बेटे अवनीश की फिल्म इस कंपनी की 59वीं फिल्म होगी। यह कंपनी 1947 में ताराचंद्र बड़जात्या ने स्थापित की थी। सूरज के पिता राजकुमार बड़जात्या ने इस कंपनी की तमाम फिल्में प्रोड्यूस की हैं। सूरज अब अपने बेटे अवनीश की फिल्म के निर्माता बनेंगे जिसके लिए अवनीश ने ब्रिटेन से थिएटर पढ़कर लौटे राजवीर देओल को साइन कर लिया है। भारत में वह चर्चित निर्देशक फिरोज अब्बास खान के शागिर्द के तौर पर काम करते रहे हैं।

4 of 5
धर्मेंद्र, सनी देओल, राजवीर देओल - फोटो : Instagram
अपनी फिल्म के हीरो के बारे में पूछे जाने पर अवनीश कहते हैं, ‘राजवीर अपनी आंखों से बोलते हैं। उनकी चुप्पी में एक अनोखा करिश्मा है और वह बहुत ही मेहनती इंसान भी हैं। हमने इस फिल्म को लेकर काफी समय साथ बिताया है और जैसे जैसे मैं उनको जानता गया, मैं ये भी समझता गया कि राजवीर ही मेरी इस फिल्म के हीरो हो सकते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धर्मेंद्र - फोटो : twitter@aapkadharam
अवनीश बताते हैं कि उनकी ये फिल्म एक आधुनिक प्रेम कहानी है और इसमें पारिवारिक रिश्तों के भी रंग देखने को मिलेंगे। वह अब फिल्म की हीरोइन की तलाश में जुटे हैं। पता ये भी चला है कि इस फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू होनी है और राजश्री के देश दुनिया में फैले तमाम दफ्तरों को इसकी अगले साल की रिलीज की योजनाएं बनाने के लिए कह दिया गया है। फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र ने अपने पोते राजवीर देओल को अपने प्रशंसकों से भी बुधवार को मिलवाया। उन्होंने लिखा कि राजवीर के साथ ही अवनीश बड़जात्या भी निर्देशन में अपनी शुरूआत करने जा रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपने प्रशंसकों से दोनों को वैसा ही दुलार देने को कहा जैसा वे उन्हें देते आ रहे हैं।







 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें