सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 में आई फिल्म 'गदर' ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी थी। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। फिल्म में अमीषा और सनी की जोड़ी भी काफी पसंद की गई थी। अब लंबे इंतजार के बाद ये जोड़ी फिर से पर्दे पर दोबारा एक साथ नजर आएगी। 'गदर एक प्रेम कथा' के 20 साल बाद इसके सीक्वल गदर 2 की शूटिंग चल रही है। ये गदर एक प्रेम कथा के आगे की कहानी होगी। अब सनी देओल ने तारा सिंह के लुक में अपनी एक तस्वीर शेयर की है और बताया है कि फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है।