फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: 'गदर 2' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, U/A सर्टिफिकेट के साथ सनी देओल की फिल्म हुई पास

Tue, 01 Aug 2023 06:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने हाल ही में फिल्म को य/ए प्रमाणपत्र दिया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब इस फिल्म का आनंद परिवार के साथ लिया जा सकता है।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनी देओल और अमीषा पटेल बड़े पर्दे पर 'गदर 2' के जरिए धमाल मचाने के लिए एक बार फिर पूरी तरह तैयार हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। 22 साल पहले तारा सिंह और सकीना की जोड़ी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस फिल्म के जरिए दोनों एक बार फिर लोगों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रहेंगे। इस बीच फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। 

विज्ञापन

Adhyayan Suman: कंगना पर लगाए आरोपों को लेकर अध्ययन सुमन को नहीं अफसोस, बोले- सिक्के का दूसरा पहलू...

फिल्म को मिला U/A सर्टिफिकेट
दरअसल, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने हाल ही में फिल्म को य/ए प्रमाणपत्र दिया है। बोर्ड के इस फैसले के बाद अब इस फिल्म का आनंद परिवार के साथ लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म को सीबीएफसी से यू/ए सर्टिफिकेट मिला है, जिसने मेकर्स के उत्साह को और बढ़ा दिया है, क्योंकि इससे यह सुनिश्चित होता है कि फिल्म का कंटेंट पारिवार के देखने के लिए उपयुक्त है।
Zinda Banda: ‘जवान’ के गाने में प्रियमणि का मोहक अवतार, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के लिए फोन आया तो लगा प्रैंक है
विज्ञापन

ओएमजी 2 से होगी गदर 2 की टक्कर
बता दें कि 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' से टकराएगी। 'ओएमजी 2' पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और निर्माताओं में पिछले कई दिनों से खींचतान चल रही है। हालांकि, अब फिल्म को ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया गया है। ओएमजी 2 फिल्म ओह माई गॉड का सीक्वल है। पहले भाग में अक्षय कुमार और परेश रावल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अच्छा कारोबार किया था। 
Akelli: फिल्म 'अकेली' की टीम के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं नुसरत भरूचा, लिया गणपति का आशीर्वाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें