सनी लियोन इस बात से टेंशन में हैं क्योंकि उनसे डबल मजा की उम्मीद बन गई है। मामला रागिनी.. का है।
अपनी आने वाली फिल्म ‘रागिनी एमएमएस-2’ की रिलीज से पहले सनी लियोनी टेंशन में हैं। इस फिल्म की टैग लाइन प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भले ही ‘डबल में है ज्यादा मजा’ रखी हो, लेकिन सनी के लिए यह सिरदर्द बन गई है।
असल में यह फिल्म ‘रागिनी एमएमएस’ का सीक्वल है। अब एकता और उनकी टीम सीक्वल को हॉरर के साथ सेक्सी बता कर इसकी मार्केटिंग कर रहे हैं। जबकि सनी चाहती हैं कि फिल्म को सिर्फ हॉरर के रूप में प्रमोट किया जाए। सनी नहीं चाहती कि फिल्म को दो रूपों में पेश किया जाए।
अभी तक इस फिल्म के जो भी पोस्टर, ट्रेलर या गाने सामने आए हैं, उनसे साफ है कि पूरा जोर सनी के जिस्म की नुमाइश पर दिया जा रहा है। सनी को यह बात अखर रही है क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि दर्शक उन्हें उनके अतीत के लिए याद करें। वह अपनी पोर्न स्टार वाली इमेज छोड़ कर बॉलीवुड में आगे बढ़ना चाहती हैं।
उन्हें लगता है कि निर्माता-निर्देशक उन्हें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों की हीरोइन बनाएं, जिसमें वह उनके संग रोमांस करें। लेकिन जिस तरह से एकता ‘रागिनी एमएमएस-2’ को ‘डबल मजा’ बताते हुए दर्शकों के बीच ले जा रही हैं।
उससे सनी की इमेज में हाल फिलहाल कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं बनती क्योंकि इसके बाद सनी की अगली फिल्म ‘टीना और लोलो’ में इस एडल्ट फिल्मों की अभिनेत्री का सेक्सी अवतार ही दिखने वाला है।
सूत्रों की मानें तो सनी ने एकता से अपने मन की बात कह भी दी, लेकिन एकता ने साफ कहा कि फिल्म की मार्केटिंग मेरा काम है। तुम्हारा काम सिर्फ ऐक्टिंग करना है।
अब सनी ने अपने मैनेजरों से कहा है कि वह मीडिया के लोगों से कहें कि जब इस फिल्म के इंटरव्यू होंगे तो सिर्फ फिल्म से जुड़े सवाल ही पूछे जाएंगे। सनी के अतीत को लेकर कोई सवाल नहीं होगा।