फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज बाजपेयी बनेंगे गैंगस्टर

Sun, 16 Feb 2014 03:34 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनोज बाजपेई अब एक और प्रयोग करने जा रहे हैं। वह फिल्मों में गैंगस्टर का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन


दादागिरी की दुनिया में नाम कमाने वालों के प्रति बॉलीवुड का आकर्षण कम होने का नाम ही नहीं लेता। किसी जमाने में मुंबई की अपराध की दुनिया के नामी गिरामी अरुण गवली पर अब फिल्म बनने जा रही है।

निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता यह फिल्म बना रहे हैं। खबर है कि फिल्म के लिए गवली की भूमिका में मनोज वाजपेयी को साइन किया गया है। ‘डैडी’ के नाम से लोकप्रिय गवली ने मुंबई की दगड़ी चाल से अपराध की दुनिया में ख्याति पाई थी। बाद में वह राजनेता बन गए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पहले संजय गुप्ता दगड़ी चाल में ही अपनी फिल्म को शूट करना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों को देखते हुए उन्होंने इरादा बदल दिया। इसके बाद अब उन्होंने फिल्मसिटी में दगड़ी चाल का सेट बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन


हालांकि संजय गुप्ता ने अपने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की कास्टिंग को लेकर बात करने से इंकार कर दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि दर्शको को इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा, पॉलिटक्स, क्राइम और पावर प्ले का भरपूर मजा मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें