केआके ने किया ट्वीट
दरअसल हाल ही में गुजराती फिल्म वश की रीमेक बनने जा रही है, जिसमें अजय देवगन और आर माधवन को कास्ट किया गया है। हालांकि फिल्म का टाइटल अभी तक डिसाइड नहीं किया गया है। वहीं, इसी संबंध में केआरके ने अभिषेक बच्चन पर कमेंट किया है। केआरके ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट साझा करते हुए लिखा- अभिषेक बच्चन भाई फिल्म भोला 2 का इंतजार कर रहे हैं और अजय देवगन ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग साउथ के सुपरस्टार आर माधवन के साथ कर रहे हैं। लो कल्लो बात, अजय ने बेचारे अभी के साथ खेला कर दिया। ये अच्छी बात नहीं है।
अभिषेक को लेकर केआके ने किया एक और ट्वीट
केआरके अपने इस ट्वीट के बाद नहीं थमे। उन्होंने अभिषेक बच्चन के संबंध में एक और ट्वीट किया और लिखा- हाहाहाहा अरे क्यों मजाक कर रहे हो भाई साहब, अभी भाई के साथ करण जौहर और अदित्या चोपड़ा 1000 करोड़ के बजट वाली फिल्म बनाने वाले हैं। जरा इंतजार करो आप। यह ट्वीट उन्होंने एक यूजर के रिप्लाई में किया है, जिसने केआके से कहा कि अभिषेक आपके अच्छे दोस्त हैं, उनको बोलो अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छे डायरेक्टर के साथ फिल्म करें अभी भी वक्त है।
कई बार कर चुके हैं इस तरह के कमेंट
आपको बता दें कि केआके के अक्सर ही इस तरह की कमेंट बाजी सितारों पर करते रहते हैं। साथ ही अभिषेक को लेकर इस तरह के ट्वीट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह पंगा लेने के पूरे मूड में हैं।
Jatin Jamwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं जतिन सिंह जामवाल, अभिनेता ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप