फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: वीकेंड पर 'तू झूठी मैं मक्कार' ने दिखाया चमत्कार, पठान का भी पूरा जलवा बरकरार

Mon, 13 Mar 2023 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर की तू झूठी मैं मक्कार को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। वहीं, पठान की धमक भी कायम है।
विज्ञापन
पठान-तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म पठान को रिलीज हुए डेढ़ महीने से ऊपर हो गया है। मगर, यह फिल्म मजबूती से डटी हुई है। बड़े-बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने वाली इस फिल्म की झोली में बड़ी बड़ी सफलताएं आई हैं। पहले दिन से ही फिल्म देश-दुनिया में परचम लहरा रही है। आलम यह रहा कि इसके बाद जो भी फिल्म आई वह पिटती नजर आई। अक्षय कुमार की सेल्फी और शहजादा का हाल सभी ने देख लिया। हालांकि, इस महीने होली के मौके पर आई रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' जरूर पठान के रहते दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब हुई है। इन दिनों यही दोनों फिल्में सिनेमाघरों में लगी हैं। आइए जानते हैं रविवार को किस फिल्म ने कैसा कारोबार किया...

विज्ञापन

तू झूठी मैं मक्कार - फोटो : सोशल मीडिया
'तू झूठी मैं मक्कार'
लव रंजन के निर्देशन में बनी फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' ने पहले ही दिन शानदार अंदाज में खाता खोला। इसके बाद से फिल्म का प्रदर्शन अच्छा ही चल रहा है। रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया है। शनिवार को फिल्म ने 16.57 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, रविवार को फिल्म की कमाई में और भी बढ़त दर्ज हुई है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर की फिल्म ने पांचवे दिन (पहले रविवार) 17.57 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 77.23 करोड़ रुपये हो गया है।
Oscar 2023:  'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में मारी बाजी, यहां जानिए अब तक किन भारतीयों ने जीता अवॉर्ड

फिल्म पठान - फोटो : social media
'पठान'
डेढ़ महीने से ज्यादा बीत जाने के बाद भी 'पठान' कमाई के मामले में कम नहीं पड़ती नजर आ रही। वीकडे में फिल्म के कलेक्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई। मगर, वीकेंड आते आते इसके कलेक्शन में एक बार फिर अच्छा खासा उछाल आया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम जैसे सितारों से सजी 'पठान' ने 47वें दिन 80 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 539.79 रुपये हो गया है।
Oscars 2023 Winners: ऑस्कर अवॉर्ड में रहा इस फिल्म का दबदबा, एक-दो नहीं, छह अवॉर्ड किए अपने नाम
विज्ञापन

'तू झूठी मैं मक्कार' - फोटो : social media
मंडे टेस्ट में रहेगी खरी?
'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला वीकेंड शानदार अंदाज में गुजरा है। अब फिल्म के सामने फर्स्ट मंडे टेस्ट में अच्छे नंबर लाने की चुनौती है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म आज 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। आपको बता दें कि 'तू झूठी मैं मक्कार' एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म है। यह करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।
Naatu Naatu Awards: ऑस्कर में भी छाया कीरावनी का नाटू-नाटू, दुनियाभर में अब तक इतने अवॉर्ड जीत चुका यह गाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें