गुनीत मोंगा
ऑस्कर 2023 में 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने जीत हासिल कर ली है। ये एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री है जो एक अकेले छोड़ दिए गए हाथी और उनकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की बात करती है। यह हॉलआउट, हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?, द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट के साथ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट कैटेगरी में कॉम्पीटीशन में थी। इसका निर्माण गुनीत मोंगा ने किया है
भानु अथैया
ऑस्कर जीतने वाले भारतीयों की लिस्ट में पहला कॉस्ट्यूम डिजाइनर नाम भानु अथैया का है। जिन्होंने फिल्म गांधी के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म को 1983 में बनाया गया था।
सत्यजीत रे
सत्यजीत रे दूसरे भारतीय हैं जिन्होंने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया। 1991 में उन्हें ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट के ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि वे अवॉर्ड लेने के लिए ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे। जिसके बाद कोलकाता में उनके पास ऑस्कर अवार्ड को पहुंचाया गया था।
रेसुल पोकुट्टी
तीसरे भारतीय रेसुल पोकुट्टी हैं, जिन्हें ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। उन्हें 2008 में आई फिल्म स्लमडॉग मिलियनेर के लिए बेस्ट साउंड मिक्सिंग कैटेगरी का ऑस्कर दिया गया। बता दें कि यह फिल्म तीन ऑस्कर अपने नाम करने में सफल हुई थी।
गुलजार
स्लमडॉग मिलियनेर के लिए तीसरा अवॉर्ड गीतकार गुलजार को मिला था। जय हो गाने गीतकार गुलजार ऑस्कर सेरेमनी में पहुंच नहीं पाए थे। उनकी टीम ने यह अवॉर्ड लिया था।