फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukesh Chandrashekhar: महाठग सुकेश ने जेल से फिर जारी किया पत्र, लिखा- मैं चाहत खन्ना की तरह गोल्ड डिगर नहीं

Sat, 04 Feb 2023 12:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुकेश चंद्रशेखर का बयान चाहत खन्ना के प्रपोजल का दावा करने के बाद आया है। चाहत ने कहा था वह तिहाड़ में सुकेश से मिलने के बाद वह फंस गई थीं, जहां ठग ने उनके सामने घुटने के बल बैठकर शादी का प्रस्ताव रखा था।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर, चाहत खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ के ठगी के मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर पत्र लिखकर कभी नोरा फतेही पर निशाना साध रहा है, तो कभी चाहत खन्ना पर। बीते दिनों दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में चाहत खन्ना ने अपने बयान दर्ज कराए थे और कहा था कि तिहाड़ जेल में सुकेश ने उन्हें प्रपोज किया था। वहीं, अब सुकेश ने पत्र लिखकर कहा है कि तिहाड़ में उसने चाहत को प्रपोज नहीं किया और दोनों का रिश्ता प्रोफेशनल था।

विज्ञापन

 
चाहत ने कही थी प्रपोज करने की बात
सुकेश चंद्रशेखर का बयान चाहत खन्ना के प्रपोजल का दावा करने के बाद आया है। चाहत ने कहा था वह तिहाड़ में सुकेश से मिलने के बाद वह फंस गई थीं, जहां ठग ने उनके सामने घुटने के बल बैठकर शादी का प्रस्ताव रखा था। जब एक्ट्रेस ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों की मां हैं, तो सुकेश ने उनके पति को सही आदमी नहीं बताया था। एक्ट्रेस का कहना था कि ईडी से समन मिलने के बाद ही उन्हें पता चला था कि सुकेश तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के भतीजे नहीं हैं। 
Sidharth Kiara Wedding: जैसलमेर के लिए निकलीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा आडवाणी, एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट
विज्ञापन

 
सुकेश ने फिल्म के लिए मिलने की कही बात
वहीं, अब मंडोली जेल में बंद सुकेश ने पत्र लिखकर दावा किया कि उसने कभी भी तिहाड़ में चाहत खन्ना को प्रपोज नहीं किया। उसका कहना है कि वह किसी फिल्म निर्माण के लिए मिलने आई थीं, जो ईडी को दिए बयान में भी दर्ज है। सुकेश ने कहा, 'मुझे डेट करने या उन महिलाओं से साथ रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं। मैं चाहत जैसा गोल्ड डिगर नहीं हूं। चाहत और निक्की से मेरा सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता था, जिसके लिए मीटिंग हुई और उन्हे एडवांस भी दिया गया।'
विज्ञापन

Sunny Leone: मणिपुर के इंफाल में फैशन शो वैन्यू के पास धमाका, कार्यक्रम में सनी लियोनी करने वाली थीं शिरकत

चाहत को सुकेश ने बताया झूठी
इसके आगे सुकेश ने लिखा, 'चाहत कहती हैं कि उन्हें नहीं पता था कि वह तिहाड़ में थीं। किसी को कैसे पता नहीं चलेगा कि वे मुलाकात के लिए जेल में प्रवेश कर रहे हैं? क्या वह 10 साल की थीं, वास्तव में 10 साल की बच्ची को भी पता होगा कि जेल कैसी दिखती है। वह दावा करती है कि उसे पिंकी (चंद्रशेखर की सहयोगी पिंकी ईरानी) ने धोखा दिया गया था, इसलिए मैं पूछना चाहता हूं कि एक अभिनेत्री जिसने इतने सारे प्रोजेक्ट किए हैं और वह कैसे किसी पर अपनी आंख मूंदकर भरोसा कर सकती है और दिल्ली आ सकती है। वो भी तिहाड़ जेल में अकेले? वह झूठी हैं। इससे पता चलता है कि वह अब किस तरह की कहानियां बना चुकी हैं। अगर वह दावा करती हैं कि वह तिहाड़ आईं और मैं कॉल कर रहा था, तो 2018 के बाद से किसी और को या फिर पुलिस को इस बात की जानकारी क्यों नहीं दी। इस बात को अभी तक क्यों छुपाए रखा।' 
Pathaan: फैन के सिर चढ़ा 'एन एक्शन हीरो' का नशा, लिखा- पठान को छोड़..., आयुष्मान खुराना ने ऐसे किया रिएक्ट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें