अभिनेत्री कैटरीना कैफ अब बहुत ही जल्द 'मोम की गुड़िया' बनने वाली हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि हम किसी फिल्म की बात कर रहे हैं तो आप गलत हैं।
कैटरीना कैफ का अब लंदन के मशहूर मैडम तुसाद गैलेरी में स्टैचू लगने वाला है। हाल ही में कैटरीना के शरीर की नाप ली गई है। इसके अलावा कैटरीना कैफ की स्किन टोन भी दर्ज की गई।
कैटरीना से पहले मैडम तुसाद गैलेरी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, माधुरी दीक्षित, करीना कपूर खान, ऐश्वर्या राय बच्चन, रितिक रोशन और सचिन तेंदुलकर का स्टैचू लग चुका है।
कैटरीना कैफ इन दिनों दिल्ली में फिल्म 'फितूर' की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।