फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Salian Death Case: सुशांत की मैनेजर की मौत का रहस्य खोलेगी एसआईटी! राज्य सरकार ने दिए जांच के आदेश

Tue, 12 Dec 2023 01:28 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के आदेश एसआईटी को दिए गए हैं। राज्य सरकार ने इस मामले में पुलिस को लिखित आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत-दिशा सालियान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में अब एसआईटी जांच करेगी। राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी के गठन की घोषणा की है। मामले में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पुलिस को लिखित आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को दिए गए लिखित आदेश
बता दें कि राज्य सरकार ने मंगलवार को सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत की एसआईटी (विशेष जांच टीम) जांच के आदेश दिए। बीते वर्ष दिसंबर में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा को सूचित किया था कि सालियान की मौत की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जाएगा।
Mansoor-Trisha: तृषा के खिलाफ दायर मानहानि मुकदमे का मंसूर पर हुआ उल्टा असर, मद्रास हाई कोर्ट ने लगाई फटकार
विज्ञापन


2020 में हुई थी दिशा की मौत
एसआईटी की स्थापना एडिशनल कमिश्नर नार्थ रीजन के नेतृत्व में होगी। मालूम हो कि 2020 में दिशा सालियान की मौत हुई थी। उनकी मौत की वजह, आत्महत्या बताई गई थी। लेकिन इस मौत को अबतक संदिग्ध माना जाता रहा है। गौरतलब है कि दिशा सालियन बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर भी थी और कई लोग दोनों ही मौत को जोड़ते हुए आशंका जता रहे थे। राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच में जुटी है।
विज्ञापन

Animal: रणबीर संग फाइट वाले सीन के दौरान भाई सनी को याद कर रहे थे बॉबी, बोले- उन्हीं के बारे में सोचते...

आदित्य ठाकरे ने सरकार पर साधा निशाना
दिशा सालियान की मौत के मामले में राजनीति की दुनिया में भी काफी हलचल मची थी। दिशा की मौत को लेकर ठाकरे ग्रुप के नेता आदित्य ठाकरे पर गंभीर आरोप लगे थे। वहीं अब एसआईटी जांच को लेकर उन्होंने सरकार पर पर निशाना साधा है। आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 'वे जिनसे डरते हैं उनको बदनाम करने का काम करते हैं> सरकार सिस्टम का दुरुपयोग कर रही है'।
SWA: हिंदी सिनेमा के 100 लेखकों ने दिखाए बगावती तेवर, हक नहीं मिला तो शुरू होगी आर पार की तैयारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें