सेलेब्स ने सिराज के प्रदर्शन की सराहना
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में सिराज की घातक गेंदबाजी के आगेे श्रीलंका की टीम धराशायी हो गई। गेंदबाज ने महज 21 रन देकर छह विकेट अपने नाम किए। उनके इस प्रदर्शन पर साउथ समेत बॉलीवुड के सितारे जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं। आरआरआर के निर्देशक एसएस राजामौली ने एक्स पर लिखा, "सिराज मियां, हमारा टॉलीचौकी का लड़का एशिया कप फाइनल में छह विकेट लेकर चमका... उनका दिल बहुत बड़ा है, वह अपनी गेंदबाजी से बाउंड्री रोकने के लिए लॉन्ग-ऑन तक दौड़ गए...।"
अनुष्का-विक्की ने की जमकर तारीफ
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सिराज की तस्वीर शेयर की और लिखा, “क्या बात है मियां! जादू!” विक्की कौशल ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “ऑन फायर! क्या स्पेल था!” महेश बाबू ने पोस्ट किया, "नतमस्तक!! एशिया कप में इस जीत पर टीम इंडिया को बधाई। चैंपियनशिप अपने बेहतरीन स्तर पर।"
मैच का लुत्फ उठाते दिखे प्रभुदेवा
बता दें कि प्रभु देवा एशिया कप 2023 का फिनाले देखने के लिए कोलंबो में मौजूद थे। मैच के दौरान कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हो गई। इसके बाद कई फैंस ने भी सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा कीं।
Akshay Kumar: वेलकम 3, हेरा फेरी 3, हाउसफुल 5 के बाद अक्षय की इस फिल्म का बनेगा सीक्वल! रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल