फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान: अभिनेता ने लिया लालबागचा राजा का आशीर्वाद, साथ पहुंचीं बेटी सुहाना और पत्नी गौरी

Mon, 21 Sep 2026 11:09 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan: हाल ही में शाहरुख खान मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पहुंचे हैं। उनके साथ उनका परिवार भी था। अभिनेता ने झुककर भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौर, सुहाना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के मौके पर अभिनेता शाहरुख खान ने मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में जाकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और मैनेजर पूजा ददलानी भी थीं। पंडाल में शूट किए गए एक वीडियो में अभिनेता भगवान गणेश के सामने सिर झुकाकर आशीर्वाद लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
भीड़ के बीच दर्शन के लिए पहुंचे अभिनेता
नेवी ब्लू पठानी कुर्ता सेट पहने और माथे पर पारंपरिक लाल तिलक लगाए शाहरुख ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपने परिवार और टीम के सदस्यों के साथ भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच से गुजरते हुए 60 वर्षीय अभिनेता ने मूर्ति के सामने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

एजाज वारिस: पाकिस्तानी आरजे को हो रहा पछतावा! कटरीना कैफ से मांगी माफी, सलमान को लेकर कही ये बात

शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
अभिनेता ने छुए मूर्ति के पैर
यह दौरा गणेश चतुर्थी के दौरान शहर के सार्वजनिक उत्सवों और रीति-रिवाजों में शामिल होने की उनकी पुरानी परंपरा का हिस्सा है। पंडाल के अंदर वीडियो में अभिनेता को मूर्ति के पैर छूते हुए देखा गया, जबकि गौरी, सुहाना और पूजा भी सम्मान जाहिर करने के लिए उनके ठीक पीछे थीं। वहां से निकलने से पहले, उन्होंने पंडाल के आयोजकों और स्टाफ सदस्यों से बातचीत की।

शाहरुख खान - फोटो : एएनआई
फैंस का किया अभिवादन
पंडाल से लौटत कर अपनी कार में बैठते समय शाहरुख खान ने फैंस का अभिवादन भी किया। वीडियो में भारी सुरक्षा के बीच भीड़ को सुपरस्टार के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए भी देखा गया।

हजारों श्रद्धालु आते हैं
  • लालबागचा राजा मुंबई की सबसे मशहूर सार्वजनिक गणेश प्रतिमा है।
  • इसे 1934 में मध्य मुंबई में स्थापित किया गया था।
  • 'नवसाचा गणपति' (मनोकामना पूरी करने वाले गणेश) के रूप में मशहूर इस प्रतिमा के दर्शन के लिए 11 दिनों तक चलने वाले गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान लाखों भक्त आते हैं।
  • इनमें मशहूर हस्तियां और वीआईपी भी शामिल हैं। ये लोग घंटों लंबी कतारों में खड़े होते हैं। 
विज्ञापन

किंग में नजर आएंगे अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान का वर्कफ्रंट
इस बीच, शाहरुख अपनी अगली बड़ी फिल्म 'किंग' के लिए तैयार हैं, जो 24 दिसंबर, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े पैमाने पर बन रही इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे कई कलाकार शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें