पाकिस्तानी आरजे एजाज वारिस ने कटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान की तरफ से अभिनेत्री को ट्रोल किए जाने पर सवाल उठाने के बाद उन्होंने अपनी बातों पर विचार किया।
कटरीना को लेकर क्या बोले थे सलमान?
शनिवार को सलमान खान ने कटरीना के लुक को लेकर उन्हें ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए कहा, 'आप किसी प्रेग्नेंट महिला को क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।'
कैटरीना कैफ-विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कों क्यों किया गया ट्रोल?
- नवंबर 2025 में बेटे विहान को जन्म देने वालीं कैटरीना कैफ, अपने पति विक्की कौशल के साथ मुंबई में अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल हुई थीं।
- इंटरनेट पर अभिनेत्री के वीडियो सामने आए, जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ था।
- इस पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
- वारिस ने भी एक्ट्रेस के वजन को लेकर भद्दी टिप्पणियां की थीं।'
एजाज वारिस ने मांगी माफी
आरजे एजाज वारिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'माफ करना कटरीना कैफ, मैं दिल से कटरीना कैफ से अपनी हालिया टिप्पणियों के लिए माफी मांगता हूं। कल बिग बॉस में सलमान खान के जिक्र के बाद मैंने सोचा और महसूस किया कि मेरी बातों से कटरीना और उनके कई फैंस को दुख पहुंचा होगा। मेरा मकसद बॉडी शेमिंग करना कभी नहीं था। मैं सलमान खान और उन सभी लोगों से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें बुरा लगा। कभी-कभी बातें गलत निकल जाती हैं। मुझे अपनी बातों पर सचमुच अफसोस है।'
बिग बॉस 20 सलमान खान
- फोटो : एक्स
कटरीना और सलमान के फैन हैं आरजे
वारिस ने कहा कि उन्होंने 'बिग बॉस' में सलमान खान का वह क्लिप देखा, जिसमें सलमान ने उनका जिक्र किया था। इसके बाद, उन्हे लगा कि उन्हें वे बातें नहीं कहनी चाहिए थीं। उनके मुताबिक वह सलमान और कैटरीना के बहुत बड़े फैन हैं। मगर उन्हें नहीं पता कि रिकॉर्डिंग के दौरान किस प्रवाह में बातें कह दीं। उन्होंने बस वीडियो के हुक के लिए थोड़ा मजाक किया था, लेकिन उनकी बातों से बहुत से लोगों को दुख पहुंचा है।