टॉलीवुड के प्रिंस महेश बाबू की अबतक की सबसे बड़ी फिल्म ‘स्पाइडर’ 27 सितंबर को सिनेमाघरों में आने को तैयार है। ये फिल्म हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को टक्कर देती जान पड़ती है, जिसमें दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ ही मजबूत कहानी की बात सामने आ रही है। महेश बाबू की ‘स्पाइडर’ एक्शन और थ्रिलिंग मोमेंट्स से भरी स्पाई मूवी है, जो हॉलीवुड की मिशन इंपॉसिबल और जेम्स बॉन्ड जैसी फिल्मों को टक्कर देने में सक्षम है।
महेश बाबू की स्पाइडर एक साथ तमिल और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनाई जा रही है, तो कई अन्य भाषाओं में भी फिल्म को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म महेश बाबू की पहली तमिल फिल्म भी होने जा रही है। स्पाइडर न सिर्फ तमिल, तेलुगु में रिलीज होगी, बल्कि मलयालम के साथ ही अरेबिक भाषा में भी रिलीज की जाएगी। ताकि गल्फ कंट्रीज में इसे और भी ज्यादा फायदा मिले।
कमाई के मामले में रजनीकांत को टक्कर देते हैं महेश बाबू, एक फिल्म की लेते हैं इतनी फीस
स्पाइडर फिल्म का बजट अभी से 110 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है। इसके डायरेक्टर ए आर मुगुरादोस हैं, जो गजिनी, रमन्ना, थुपक्की, कत्थी जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
स्पाइडर फिल्म में महेश बाबू के साथ ही रकुल प्रीत सिंह होंगी। फिल्म का म्यूजिक हैरिस जयराज दे रहे हैं। इस फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। महज दो सप्ताह में ही इसे 8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।