फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेल्थ अपडेट: सर्जरी के बाद घर वापस लौंटे रजनीकांत, तीन दिन बाद मिली अस्पताल से छुट्टी

Mon, 01 Nov 2021 02:07 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 70 वर्षीय अभिनेता का हाल ही में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से इलाज किया गया।  
विज्ञापन
रजनीकांत फैन क्लब - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को गुरुवार को चक्कर आने की वजह से चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 70 वर्षीय अभिनेता का हाल ही में कैरोटिड आर्टरी रिवास्कुलराइजेशन प्रक्रिया से इलाज किया गया।  यह एक सर्जरी है जिसके जरिए मस्तिष्क में सामान्य रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए कैरोटिड धमनी के अंदर से क्लॉट को हटाया जाता है। जिसके बाद अब सुपरस्टार रजनीकांत को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है और वो अपने घर लौट आए हैं। दरअसल हाल ही में रजनीकांत के रूटीन चैकअप का हवाला देते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन


रविवार को अस्पताल से मिली छुट्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद रजनीकांत को रविवार रात को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और अब वो अपने घर लौट आए हैं। रजनीकांत न सिर्फ साउथ के सुपरस्टार हैं बल्कि हिन्दी सिनेमा में भी उनके चाहने वाले बहुत लोग हैं ऐसे में जब रजनीकांत इस सर्जरी की प्रक्रिया से गुजर रहे थे तो उस दौरान हर कोई उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहा था।

विज्ञापन

रजनीकांत - फोटो : Social Media
अभिनेता ने घर लौटने की प्रशंसकों को दी जानकारी

मीडिया में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक जब रविवार को सुपरस्टार रजनीकांत को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उन्होंने तुरंत चिंता करने वाले प्रशंसकों का अपनी बात पहुंचाई। रजनीकांत अब अपने घर में हैं और उन्हें एक गाड़ी से उतरते हुए देखा गया। सुपरस्टार रजनीकांत ने अपने स्वास्थ्य की जानकारी अपने प्रशंसकों तक सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करके अपने प्रशंसकों तक पहुंचाई।



स्वास्थ्य के लिए की गई प्रार्थना 

जब रजनीकांत के तबीयत बिगड़ने की जानकारी प्रशंसकों तक पहुंची थी तो उनके  फैन्स ने तमिलनाडु के मदुरै जिले के थिरुपंक्येंद्रम मुरुगन मंदिर में उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना से एक खास पूजा की थी। प्रशंसकों ने 108 नारियल तोड़कर और "मन सोरू" (फर्श पर रखकर खाना) रस्म निभाकर विशेष पूजा की। इस पूजा में उनकी आगामी फिल्म अन्नात्थे की सफलता के लिए भी प्रार्थना शामिल थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें