फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonu Sood: कोरोना के दौरान लोगों की मदद के लिए सोनू सूद को यहां से होती थी फंडिंग! अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Mon, 20 Feb 2023 01:22 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोनू सूद ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को अपने घर पहुंचाने में मदद की थी। उन्होंने बताया कि उनके इस काम में कई ब्रांड्स ने डोनेशन दिया था, साथ ही अस्पताल, डॉक्टर, और कई लोगों ने भी इसमें मदद की थी। 
विज्ञापन
Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनू सूद बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने अपने अभिनय के अलावा अपनी दरियादिली से लोगों के दिलों में जगह बनाई है। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान सोनू सूद लोगों के लिए एक मसीहा बनकर उभरे थे। उन्होंने कोरोना के समय जरूरतमंदों की खूब सहायता की थी। जिसके कारण वह देश भर में लोगों के लिए महज एक कलाकार नहीं रह गए थे, वह उनके लिए एक असली हीरो बन गए थे। सोनू सूद ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इतने सारे लोगों की मदद कैसे की है। कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए उनके पास पैसे और सामान कैसे उपलब्ध हुआ था। 

विज्ञापन

Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया
मदद के लिए लोगों ने बढ़ाया था हाथ
सोनू सूद ने बताया, 'मैंने जिस दौरान लोगों की मदद करने का काम शुरू किया तो मुझे अंदाजा नहीं था कि जिस तरह से लोगों की डिमांड आ रही है, हम लोगों की मदद के लिए दो दिन भी नहीं टिक पाएंगे। मुझे लगा कि इसको जोड़ें कैसे, तो मैं जितने ब्रांड्स के लिए काम कर रहा था, उन ब्रांड्स को डोनेशन के लिए राजी किया। मैंने अस्पतालों से डॉक्टरों से, कॉलेज से, टीचर्स, दवा कंपनियों को भी इस काम के लिए राजी किया और सभी ने मदद की। मैंने कहा ब्रांड में अपीयरेंस चाहते हैं, मैं फ्री में काम करूंगा, तो वो लोग इस काम के लिए जुड़ते चले गए और अपना यह काम होता चला गया'। 

Aryan Khan: शाहरुख खान के लाडले का बर्ताव देख फूटा लोगों का गुस्सा, नेटिजन्स ने कमेंट कर खूब बरसाए ताने

 

Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया
'मैं किसी की भी नौकरी लगवा सकता हूं, मुझे फोन करें'
इसके अलावा सोनू सूद ने बताया कि कुछ बड़े एनजीओ ने भी मुझसे संपर्क किया और कहा, 'सोनू देश में 130 करोड़ की जनसंख्या है। आप इसमें सर्वाइव नहीं कर पाओगे'। उसके बाद उन्होंने कहा, 'जो मेरे घर के नीचे आते हैं, तो मैं उसे मना नहीं कर सकता हूं। आज जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक, किसी भी छोटे जिले या फिर किसी भी छोटे राज्य,या कोई भी देश के किसी भी कोने में हो। बस आप बोलिए मैं किसी को पढ़ा सकता हूं, मैं किसी का भी इलाज करवा सकता हूं, मैं किसी की भी नौकरी पर लगवा सकता हूं। आप बस मुझे एक फोन कीजिए मैं करवा दूंगा'। 

Swara Bhaskar: स्वरा और फहाद की शादी पर AMU में छात्रों के बीच टकराव! कहा- टुकड़े-टुकड़े गैंग की नो एंट्री
विज्ञापन

Sonu Sood - फोटो : सोशल मीडिया
सोनू की मदद के लिए तमाम लोगों ने दिया साथ
जिस दौरान पूरा देश कोरोना महामारी के कारण जूझ रहा था और चारों तरफ लॉकडाउन लगा हुआ था। उस दौरान अभिनेता सोनू सूद ने अपनी सेहत की परवाह किए बिना देश के लोगों की मदद की थी। उन्होंने कोरोना महामारी में लगे लॉकडाउन के कारण जो लोग अपने घरों तक नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्हें हर हाल में उनके घरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली थी और सफल भी हुए थे। उनके इस काम में तमाम एनजीओ और तमाम लोगों ने मदद की थी। 

Annu Kapoor: अन्नू कपूर की IAS बनने की चाह क्यों रह गई अधूरी? एक्टर बन बॉलीवुड में ऐसे बनाई जगह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें